सिंगरौली पुलिस ने घटना को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी किया।
सिंगरौली पुलिस ने घटना को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये 20 हजार रुपये का ईनाम रखा गया। *आज दिनांक 01.04.2024 को श्री साकेत प्रकाश पाण्डेय, पुलिस उप महानिरीक्षक, रीवा क्षेत्र, रीवा द्वारा जिला सिंगरौली में कैम्प किया जाकर कल दिनांक 31.03.2024 को थाना बैढन क्षेत्रांतर्गत अज्ञात आरोपियों द्वारा मृतिका अंजु जायसवाल की हत्या एवं पुत्री को गंभीर रूप से घायल किये जाने की घटना के संबंध में मौके पर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक, सिंगरौली श्रीमती निवेदिता गुप्ता, अति. पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी.एस. परस्ते, निरीक्षक सुधेश तिवारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।* *पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण के साथ बैठक कर प्रकरण की गंभीरता के अनुसार त्वरित विवेचना एवं आरोपियों की सुरागरसी कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। साथ ही मृतिका एवं घायल पुत्री के परिजनों से आवश्यक जानकारी ली गई तथा स्थानीय व्यापारी मण्डल एवं गणमान्य नागरिकों से आवश्यक जानकारी एवं सुझाव प्राप्त किये गये।* *घटना का विवरण* - थाना बैढन, जिला सिंगरौली में दिनांक 31.03.2024 को फरियादी सत्यम जायसवाल पिता सुरेश जायसवाल, उम्र 30 वर्ष, ने थाना बैढ़न आकर रिपोर्ट किया कि आज दिनांक 31.03.2024 को सुबह लगभग 09.30 बजे वह दुकान गया था, पिता जी करीब 12 बजे दुकान आये थे। घर में उसकी मां अंजू जायसवाल व बहन दीक्षा जायसवाल थी। शाम को वह 08.30 बजे के लगभग दुकान से घर आया तो घर का दरवाजा खुला था, अंदर जाकर देखा तो बहन कमरे के फर्स पर मुंह के बल गिरी हुई थी तथा फर्श पर बहुत सारा खून बिखरा था। उसने दीक्षा को बोला क्या हुआ? तो वह कुछ नहीं बोली। फिर उसने मम्मी को बुलाया कोई आवाज नहीं आई तो दूसरे कमरे में जाकर देखा तो मम्मी बैठी हुई थी तथा उनका सिर जमीन में लगा हुआ था। आस-पास काफी खून फैला हुआ था। मम्मी के सिर में गहरी चोट लगी थी, खून निकल रहा था फिर उसने अपने पापा को फोन लगाकर बताया था, फिर बगल में रहने वाले चाचा को बताया, पापा के आने के बाद चाचा मानिक जायसवाल की गाड़ी में तुरंत बैढन अस्पताल मम्मी व बहन को ले गये, जहां डाक्टर ने मम्मी को मृत घोषित कर दिया
महुली में सज गया फुटबॉल महाकुंभ, 78वां श्री राजा बरियार शाह अंतर्राज्यीय टूर्नामेंट 18 जनवरी से
17/01/2026
राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन, राइफल क्लब मैदान की नीलामी के विरोध में जनआंदोलन, प्रशासनिक आश्वासन के बाद धरना स्थगित
17/01/2026
माध्यमिक कम्पोजिट विद्यालय बनकट में लगा योग व स्वास्थ्य शिविर, छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली का दिया गया संदेश
17/01/2026
ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश
17/01/2026
महुली में स्व. विजय सिंह गोंड की स्मृति में मानवता का संगम, 700 जरूरतमंदों को कंबल वितरण
17/01/2026
बिजली चोरो पर बिजली निगम का सिकंजा
17/01/2026
सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से आज जगजीतपुर चौकी से भगत सिंह चौक तक एक भव्य सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार श्री जितेंद्र मेहरा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
17/01/2026
घने कोहरे में बड़ा हादसा: प्रसूता को ले जा रही कार नहर में गिरी, राहगीरों ने बचाई जान
17/01/2026
छतरपुर के वमीठा में चल रहे सत्संग में प्रवचन।
17/01/2026
न्याय की गुहार: लहबर मद्धेशिया के हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी से मिले वैश्य समाज के लोग
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!