A2Z सभी खबर सभी जिले की

सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 6 सप्ताह तक रहेगी रद्द

सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 6 सप्ताह तक रहेगी रद्द

ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस को 6 सप्ताह तक के लिए रद्द कर दिया हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी किये गए हैं।

खबर के अनुसार मध्य पश्चिम रेलवे अंतर्गत भोपाल मंडल के बीना जंक्शन पर वॉशिंग एप्रन निर्माण का कार्य किया जायेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस को अप व डाउन में छह सप्ताह तक के लिए रद्द किया हैं।

सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 6 सप्ताह तक रहेगी रद्द?

ट्रेन नंबर 19054 : मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से 7 अप्रैल, 14 अप्रैल, 21 अप्रैल, 28 अप्रैल, पांच मई और 12 मई को छह ट्रिप में ट्रेन रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 19053 : सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस सूरत से पांच अप्रैल से रद्द रहेगी। आप रेलवे की वेबसाइट पर जा कर ट्रेन का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!