A2Z सभी खबर सभी जिले कीक्राइममध्यप्रदेशरीवा

रीवा पुलिस के इतिहास की सबसे बड़ी रेड ऑनलाइन सट्टा में पुलिस की दबिश , 1 करोड़ से अधिक कैश बरामद !

रीवा शहर के एक घर में लग रहा था IPL में ऑनलाइन सट्टा, पुलिस ने दी दबिश पैसा देख पुलिस भी रह गई हैरान | एसपी विवेक सिंह के निर्देश पर सीएसपी नवीन तिवारी ने कई स्थानों के बल के साथ पद्मधर कॉलोनी में की छापा मार करवाई।

रीवा में आनलाइन आईपीएल सट्टा कारोबार का खुलासा 1 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद छम्मन सिंधी पकड़ाया |

रीवा में चल रहा था आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाइन सट्टा। पुलिस ने मारी रेड। मौके से एक करोड़ रुपए  नगद और दो आरोपी पकड़े गए। सिविल लाइन थाना अंतर्गत पद्मधर कॉलोनी के एक घर में चल रहा था यह अवैध कारोबार । एक करोड़ से अधिक के लेन-देन के भी मिले हैं सबूत, जांच में जुटी पुलिस।

मध्य प्रदेश के रीवा जिले मे जहां ipl आईपीएल सट्टा संचालक एक करोड़ उन्नतीस लाख रूपये के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे जानकारी के मुताबिक बताते चलें कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पदमधर कालोनी वार्ड नंबर 5 में मुखबीर से सुचना मिली कि छम्मन सिन्धी आईपीएल सट्टा संचालित करता है।

जहां पर अंतर जिला से लोग आकर पदमधर कालोनी में सट्टा का पैसा लगा कर खेल रहे है जहां पर बहुत ढेर सारा कैश रूपये मौजुद है जिसे तत्परता से पुलिस मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दिया जहां से पुलिस को भारी मात्रा में रूपयो से भरा बैग और सट्टा खेलाने वाले कुछ इंस्ट्रुमेंट के साथ एक आरोपी को धर दबोचा है जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है वही नगर पुलिस अधीक्षक नवीन तिवारी ने बताया कि अभी तक 1करोड़ 29 लाख रूपयो कि गिनती हो चुकी है और आरोपी से पूछताछ की जा रहीहै।

रीवा जिले में अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है इससे पहले इतनी लंबी रकम सट्टा खिलाने के दौरान बरामद नहीं हुई थी आपको बता दे आईपीएल पिछले कई वर्षों से चल रहा है जहां यह सट्टा आईपीएल में खिलबाता था।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!