बकाएदारों की बिजली कनेक्शन काटने गए कर्मचारियों की हुई पिटाई, पुरानी बस्ती में बकायादारों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को पीटा, मामला पहुंचा थाने, जांच में जुटी पुलिस
कटनी। बकायेदारों के कनेक्शन काटने पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। कर्मचारियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ कोतवाली थाने पहुंच कर इसकी शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
वहीं दूसरे पक्ष ने बिल की कुछ राशि जमा होने के बाद भी कनेक्शन काटने का आरोप लगाया है। इस संबंध में कार्यपालन अभियंता शहर संभाग मुकेश महोबे ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर संभाग गणेश चौक विद्युत केंद्र पर तैनात लाइनमैन ज्ञानेंद्र गर्ग अपने अधिकारी जेई राजस्व वसूली तथा शुभम पटेल एवं अन्य के साथ शनिवार को पुरानी बस्ती जालपा वार्ड शंकर जी के मंदिर के पास में बकायेदारों के कनेक्शन काटने के लिए गए थे।
कार्यपालन अभियंता शहर संभाग मुकेश महोबे ने बताया की पुरानी बस्ती क्षेत्र में कुछ लोगों के ज्यादा बिल बकाया है जिनमे कई के बिल 30 हजार,45हजार,95 हजार रुपए तक बकाया है।जिसकी जानकारी उपभोक्ता को नोटिस के माध्यम से कई बार दी गई परन्तु बिल जमा नहीं किया गया जिसके बाद कनेक्शन काटने पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ पुरानी बस्ती निवासी विनोद सोनी, प्रदीप सोनी एवं मल्लू सोनी के द्वारा विवाद शुरू कर मारपीट की गई। कार्यपालन अभियंता शहर संभाग मुकेश महोबे, लाईनमैन ज्ञानेंद्र गर्ग अपने साथियों के साथ कोतवाली थाने पहुंच गए। आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं दूसरे पक्ष ने बिल की कुछ राशि जमा होनें के बाद भी कनेक्शन काटने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी कोतवाली आशीष शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर प्रभारी मंत्री डॉ.शाह ने जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार की उपलब्धिया बताई
13/12/2025
वाराणसी में अराजकतत्वों का कहर: घर के बाहर खड़ी स्कूटी में पेट्रोल डालकर लगाई आग, न्याय को भटक रहा पीड़ित
13/12/2025
ज्वालापुर के समाजसेवियों ने निभाया मानवता का फर्ज, निर्धन परिवार की बेटी के कन्यादान में दिया सहयोग
13/12/2025
डॉक्टर हाजरा के जन्मदिन उत्सव पर बच्चों के बीच बांटी गई गर्म वस्त्र एवं मिठाइयां।
13/12/2025
Belarus frees 123 prisoners as US lifts sanctions
13/12/2025
जल संचयन अभियान में बढ़ रही ग्रामीणों की भागीदारी पानी जीवन का आधार है अरुण सिंह
13/12/2025
स्व. महाराज कांति देव सिंह जू देव स्मृति ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में दिल्ली और चंडीगढ़ ने दर्ज की शानदार जीत
13/12/2025
ट्रेन क्रमांक 18247/18248 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस में एलएचबी कोच लगेंगे
13/12/2025
राजस्थान रोडवेज कर्मचारियों की गुंडागर्दी
13/12/2025
सीतापुर से सुनील सिंह विकासखंड रामपुर मथुरा ग्राम सभा मैं मैं विकास के नाम पर कोई काम नहीं हुआ गांव में दो नाली है अपना खरीदा है थोड़ी सी बरसात होने पर रास्ते पर पानी भर जाता है सोनीपत निर्माण दिन मंदिर निर्माण कार्य चल रहा है यहां पर नालियों का पानी आता है गांव वाले कई बार प्रधान से बाहर लगा चुके हैं पर कोई सुनवाई नहीं है
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!