A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

परीक्षा परिणाम का प्रमाणपत्र पाकर खिले छात्र छात्राओं के चेहरे

*नगर शाहगंज के सेंट जेवियर्स स्कूल में वार्षिक परीक्षा सत्र (2023-024) का अंक- पत्र वितरण हेतु आयोजन*

  1. जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र के हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर शाहगंज के खुटहन रोड स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में प्रबंधक श्री आदित्य जयसवाल जी, प्रधानाचार्य श्री संदीप सिंह जी, उपप्रधानाचार्य लक्ष्मी महतो के दिशा -निर्देश में वार्षिक परीक्षा का अंक -पत्र वितरण का आयोजन किया गया। जहां पर सर्वप्रथम प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य अपने कर कमलों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्वलित कर एवं विधि विधान से पूजा-अर्चना करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया जहां पर छोटे-छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया और सेंट जेवियर्स परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। तत्पश्चात प्रधानाचार्य जी ने प्रथम ,द्वितीय, और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सर्वप्रथम ट्रॉफी अंक पत्र और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। जहां नर्सरी ग्रुप में काव्या श्रीवास्तव 98.83% एलकेजी ग्रुप में वेदांत चतुर्वेदी 99.58 % यूकेजी ग्रुप में सार्थक यादव 99.88% सीनियर ग्रुप में भव्या गुप्ता 98.35% तृप्ति यादव, वागीश सिंह 98.08% अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने विद्यालय का भी नाम रोशन किया। अंत में प्रधानाचार्य जी ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया अपना बहुमूल्य समय देने के लिए और इसके साथ ही साथ उन्होंने सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
Back to top button
error: Content is protected !!