A2Z सभी खबर सभी जिले कीहरदोई

हरदोई में नहीं रूक रही चोरी की घटनाएं, देर रात चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना, लाखों की नगदी समेत जेवरात किए पार

हरदोई में नहीं रूक रही चोरी की घटनाएं, देर रात चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना, लाखों की नगदी समेत जेवरात किए पार

रिपोर्ट अंकुल कुमार

हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के बांसा गांव में देर रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया है। वहां से चोर करीब आठ लाख की नगदी समेत लाखों के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए, इस चोरी की वारदात से गांव समेत इलाके में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची मल्लावां पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के बांसा गांव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल कुमार सिंह के घर में चोर पीछे बने शौचालय के ऊपर से चढ़ कर घुसे। चोरों ने कमरो में लगे तालों को तोड़कर सेफ व बक्से से 50 हजार रूपये नगद, 2 सोने की चैन,6 कंगन,2 जोड़ी झाला,3-4 जोड़ी पायल चोरी कर लिए। घर में सो रही अनिल की भाभी जगदेई पत्नी स्व. जयराम सोकर उठी तो उन्होंने देखा सारा सामान बिखरा पड़ा है, जिससे वह बहुत घबरा गई। फिर उसने जैसे तैसे फोन से अनिल को घटना की जानकारी दी। जगदेई घर में अकेली रहती है और उनके लड़के भोपाल में रहकर प्राइवेट नौकरी कर जीवन यापन करते हैं।
वहीं दूसरी घटना बसपा नेता मुकेश कुमार वर्मा के यहाँ हुई है, जहां चोरों ने घर के पीछे से घुसकर नीचे कमरों में सामान खंगाला। इसके बाद ऊपर कमरे से करीब 5 लाख रूपये नगद और 2 सोने की चैन,2 लाकेट,6 अंगूठी,पायल व चांदी के सिक्के चोरी कर फरार हो गए। सुबह ज़ब परिवार वाले सोकर उठे तो देखा सारा सामान बिखरा पड़ा है। इससे परिजनों में दहशत फैल गई। वही चोर ताला तोड़ने वाला बेलचा मुकेश कुमार वर्मा के घर में रखी सेफ अलमारी के पास ही छोड़ गए। साथ ही उनके घर के पीछे दीवाल पर पैरों के साथ निशान साफ नजर आ रहे हैं। जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि चोरों ने पीछे की दीवार से घर के अंदर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
तीसरी घटना विजय पाल पुत्र बद्री प्रसाद के घर के बाहर कमरे की सेफ व बक्से से 2 हार सेट, 1मांग बेदी, 4 कंगन,6 सोने की चैन, 7 अंगूठी पुरुष,8 अंगूठी लेडीज, कान के 9 जोड़ी, पायल 5 जोड़ी वजनदार, 11जोड़ी पायल हल्की,10 बिछिया, चांदी का सिक्का, चांदी का गढ़वा, 5 साड़ी चोरी कर ले गए। विजय पाल ने बताया कि उनका पुत्र अभिषेक वर्मा कृषि विभाग में अधिकारी है। जो बाहर रहते है बहू का सारा सामान गांव में ही रखा था, कुछ वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी।

Back to top button
error: Content is protected !!