A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

दिन में लगता है जाम, राहगीर घंटों होते हैं परेशान

बर्डपुर। बर्डपुर-पल्टा देवी मार्ग पर आये दिन जाम लगने से राहगीरों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को सुबह से लेकर शाम तक राष्ट्रीय राजमार्ग 233 से 500 मीटर तक जमा लगा रहा। जाम खुलने तक लोगों को परेशानी हुई, लंबे समय से लोग परेशानी झेल रहे हैं, लेकिन इस जाम से निजात के लिए कोई उपाय नहीं किया जा रहा है।
बर्डपुर कस्बे में सबसे अधिक व्यस्त बर्डपुर- पल्टा मार्ग है। इसी मार्ग पर सबसे ज्यादा दुकानें हैं और यहां भारी भीड़ भी रहती है। इसी वजह से इस मार्ग पर आये दिन जाम की समस्या उत्पन्न होती है। जो लोग यहां खरीददारी करने आते हैं वे अपनी गाड़ी दुकान के सामने उल्टा सीधा खड़ी कर देते हैं। कई दुकानदार अपनी दुकान का सामान रोड के पटरी तक लगा देते हैं। इन कारणों से भी जाम लगता है। नगर के निवासी रजत जायसवाल, विवेक चौरसिया, महेंद्र जायसवाल, राकेश मिश्र, विनय वर्मा, मनीष जायसवाल साहित सैकड़ों नगर वासियों ने जिला प्रशासन से जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

Back to top button
error: Content is protected !!