A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

गंदगी और मच्छरों से परेशान शाहगंज के लोग किससे करें फरियाद

जौनपुर।शाहगंज मच्छरजनित बीमारियां जनपद जौनपुर जिले में लगातार महामारी का रूप लेती जा रही हैं। बीमारियों की चपेट में जाकर जहां कई की जान चली जा चुकी हैं। वहीं उपचार कराने में लोग बर्बाद हो जा रहे हैं। मच्छरों से बचाव के सारे उपाय अब तक घरेलू एवं सरकारी स्थल पर फेल साबित होते दिखाई पड़ रहे हैं। इस विकट समस्या से निजात के लिए नगर पालिका परिषद शाहगंज नगर क्षेत्र में लगातार दवा छिड़काव भी करता है। परंतु आम नागरिकों के सहयोग न करने के कारण सड़कों पर लगातार बदबू एवं गंदगीयुक्त दिखाई पड़ती हैं। जनपद में मच्छर जनित बीमारियों की बाढ़ है। हर साल बारिश के मौसम में डेंगू महामारी का रूप ले लेता है। परंतु सरकारी आंकड़ा उजागर नहीं हो पता है। अधिकांश निजी अस्पताल पीड़ितों से भर जाते हैं। प्लेटलेट्स के लिए तीमारदार परेशान होने के साथ ही महंगा उपचार करने में बर्बाद हो जाते हैं। दूसरी तरफ आदेश के बाद भी फागिंग व छिड़काव कार्य में लापरवाही बरती जाती है। लोग जहां परेशान होते हैं। वहीं प्रशासन उदासीन रहता है। ज्ञात हो कि शाहगंज नगर क्षेत्र के शाहपंजा अलीगंज सहित कई प्रमुख चौराहों, गलियों पर, क्षेत्र में निवास करने वाले लगातार सड़क पर ही गंदगी मल, कूड़ा, सहित अन्य कचरा लगातार सड़क पर ही फेंकते देखे जाते हैं। परंतु नगर पालिका प्रशासन अनभिज्ञ है। जिससे लगातार मच्छरों को आंखों से देखा जा सकता है। जिससे क्षेत्र में बीमारियां अपना रुख कर रही हैं। जो हल्की बरसात में अपना विकराल रूप ले लेता है। वही मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए एक अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक माह तक चलेगा। परंतु ऐसे में केवल खानापूर्ति कर देना क्या मच्छर जनित बीमारियों को खत्म करने में कारगर होगा। जबकि नगर क्षेत्र के सड़कों पर लगातार कूड़ा करकट एवं बदबू युक्त गंदगी देखी जाती है। जिसे पशु एवं जानवर भी उसमें प्लास्टिक की पन्नियों को खाते देखे जाते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!