दरभंगा

मधुबनी में अवैध निर्माण के खिलाफ पीड़ित की उच्च पदाधिकारियों से गुहार।

न्यायालय में लम्बित है केस, इधर अवैध निर्माण भी जारी।

मधुबनी: मधुबनी जिला के भैरवस्थान थानान्तर्गत लोहना रोड निवासी स्वर्गीय कमल नारायण झा के पुत्र अशोक कुमार झा ने सर्वसीमा निवासी सुबोध यादव पर न्यायालय में केस चल रहे जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाते हुए भैरव स्थान थाना प्रभारी को एक शिकायत पत्र विगत 27 मार्च 2024 को लिखा है।

अशोक झा ने बताया कि इस शिकायत के बावजूद सुबोध यादव इस जमीन पर अवैध निर्माण जारी रखे हुए है। अशोक झा ने कहा कि वह दिल्ली में रहकर प्राईवेट नौकरी करके अपने परिवार का गुजर-बसर करते हैं। विदित हो कि उक्त जमीन, जिसका खाता-खेसरा नंबर 4660 एवं 4661 है, विवादित है और न्यायालय में केस लम्बित है। हमारे संवाददाता को अपनी आपबीती सुनाते हुए अशोक झा ने मधुबनी के उच्च पुलिस अधिकारियों से जमीन पर अवैध निर्माण कार्य रोककर न्याय की गुहार लगाई है।

Sitesh Choudhary

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!