A2Z सभी खबर सभी जिले कीदेवास

मतदाता अपने मताधिकार का अधिक से अधिक उपयोग करें  

मतदाताओं को जागरुक करने हेतु निगम द्वारा निकाली गई बाईक रैली

देवास । लोकसभा निर्वाचन 2024 स्वीप गतिविधि के अन्तर्गत मतदाताओं को अपने मताधिकार का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिये मतदाता जागरुकता अभियान अन्तर्गत नगर निगम परिसर से निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आयुक्त रजनीश कसेरा के निर्देशन में बाईक रैली का आयोजन 2 अप्रेल मंगलवार को सायं 6 बजे किया गया। मतदाताओं को जागरुक करने एवं अपने मताधिकार का उपयोग करने के उद्देश्य को लेकर बाईक रैली निकाली गई रैली को नोडल इंदूप्रभा भारती ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। बाईक रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मल्हार स्मृति आडिटोरियम में सम्पन्न हुई।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!