*कायस्थ जाती से आने वाले बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने बनाया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष*
वन्दे भारत ! विनीत सिन्हा डिस्ट्रिक्ट हेड कानपुर नगर।
बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पटना के बांकीपुर से लगातार पांच बार के विधायक नितिन नबीन (45) बीजेपी के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। पटना में जन्मे नितिन नबीन बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं और वर्तमान में बिहार की नीतीश सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं।
अपने पिता नवीन सिन्हा की राजनीतिक विरासत को संभालते हुए भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नवीन पहली बार वर्ष 2006 में विधायक बने। नए परिसिमन के बाद अब इस क्षेत्र का नाम बांकीपुर है। इसके बाद से वर्ष 2010, 2015, 2020 और फिर 2025 में लगातार पांचवीं बार वह यहीं से विजयी हुए। मिलनसार, मृदुभाषी स्वभाव के नितिन नवीन की क्षेत्र में गहरी पैठ है। छोटे-बड़े हर किसी से आदरभाव से मिलते हैं। यही कारण है कि हर चुनाव में उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की।
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए नितिन नवीन ने दो दशक में शून्य से शिखर तक का सफर तय किया है। जब इनके पिता नवीन सिन्हा विधायक थे, तब ये इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। पिता के निधन के बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ 2006 में पटना पश्चिम विधानसभा से उपचुनाव लड़े और जीते। दो दशक के राजनीतिक सफर में भाजपा जैसी राष्ट्रीय पार्टी के शीर्ष पद पर पहुंचने वाले लोग बिरले ही होते हैं। यह नितिन नवीन की विनम्रता, प्रखरता, निर्णय लेने की क्षमता और संगठन में सक्रियता का ही परिणाम है कि भाजपा ने उन्हें शीर्ष पद पर बिठाया है।
कायस्थ जाति से आने वाले बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन सिन्हा जी को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। गर्व की बात है भाजपा एक कायस्थ नेता के हाथों में देश की सबसे बड़ी पार्टी का नेतृत्व सौंपने जा रही है।
भाजपा नेतृत्व ने एक बार फिर चौंकाने वाला फैसला करते हुए 23 मई, 1980 को जन्मे नितिन नवीन को 45 वर्ष की आयु में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। नितिन नवीन सोमवार को पटना से दिल्ली जाएंगे। वहां वह भाजपा मुख्यालय जाएंगे। साथ ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात भी करेंगे। इसके पहले वह पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर में पूजा अर्चना की।
KATE AND PRINCESS CHARLOTTE perform surprise piano duet for Christmas Eve 🎄 carol service show
25/12/2025
भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन को किया स्मरण
25/12/2025
CNB arrests man who said he consumed drugs with former lawyer M Ravi hours before his death
25/12/2025
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संवाद कर खिलाड़ियों को दिया सन्देश
25/12/2025
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की
25/12/2025
उड़ीसा स्पेशल फोर्स SOG, सीआरपीएफ व बीएसएफ़ की टीमों ने नक्सलियों को किया ढेर, एनकाउंटर में सीसीएम गणेश उईके भी शामिल होने की खबर
25/12/2025
पेन्ड्रा- बिलासपुर मार्ग पर बसंतपुर के पास कोयले से लदा हुआ ट्रेलर पलटा
25/12/2025
“सड़क सूं शुरू कविता’ श्रृंखला के अंतर्गत कवि एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस पर ‘अटल काव्य मंच’ का भावपूर्ण आयोजन
25/12/2025
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय परिसर में उनके जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित एक भव्य प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
25/12/2025
नजीबाबाद में जरूरतमंद छात्रों को मिलीं स्कूल जर्सियांः युवा भारत सेवा समिति ने राजकीय इंटर कॉलेज में किया वितरण
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!