
एना इस्लामपुर, भगतडीह, झरिया (धनबाद) निवासी जैनब खातून का दिनांक 26.12.2025, जुम्मा के दिन, प्रातः 8:30 बजे 115 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे छह पुत्रों और तीन पुत्रियों की माता थीं। अपनी दीर्घायु, सादगीपूर्ण जीवन और मजबूत पारिवारिक मूल्यों के लिए वे क्षेत्र में विशेष रूप से जानी जाती थीं।
स्वर्गीय जैनब खातून, स्थानीय पान दुकान संचालक मोहम्मद सिराज अंसारी की माता थीं। उनका जीवन संघर्ष, धैर्य और सामाजिक मूल्यों का प्रतीक रहा, जिससे उन्होंने अपने परिवार और समाज को निरंतर प्रेरणा दी।
उनकी मिट्टी (दफ़न) असर की नमाज़ के बाद, होरलाडीह क़ब्रिस्तान में अदा की जाएगी। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।









