
🗓️ 11 अक्टूबर, शनिवार
🧾 प्रस्तुतकर्ता: रिपोर्टर महेन्द्र सिंह लहरिया
==============================
1️⃣ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ₹35,440 करोड़ की कृषि योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसमें PM धन धान्य कृषि योजना और दाल उत्पादन मिशन शामिल हैं। उद्देश्य—किसानों की आय में बढ़ोतरी।
2️⃣ गृह मंत्री अमित शाह ने कहा—“उत्पीड़ित हिंदू शरणार्थियों का स्वागत है, लेकिन अवैध घुसपैठ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
3️⃣ शाह ने स्पष्ट किया कि देश में धार्मिक जनसंख्या का असंतुलन प्रजनन दर के कारण नहीं, बल्कि सीमा पार से घुसपैठ की वजह से हुआ है।
4️⃣ शाह के अनुसार—1951 में हिंदू 84% और मुस्लिम 9.8% थे। 2011 तक हिंदू घटकर 79% और मुस्लिम 14.2% हो गए। कारण: घुसपैठ, न कि फर्टिलिटी रेट।
5️⃣ “देश बेहतर बनाना नागरिकों के अपने हित में है,” —RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा।
6️⃣ नागपुर में आयोजित कार्यक्रम में भागवत बोले—“जो देश अच्छा प्रदर्शन करता है, वही सुरक्षित और सम्मानित होता है। संघ पूरे राष्ट्र की सेवा में समर्पित है।”
7️⃣ केंद्र सरकार ने कहा—“जम्मू-कश्मीर के 99.9% लोग सरकार के साथ हैं।” सुप्रीम कोर्ट ने राज्य के दर्जे पर 4 हफ्ते में जवाब मांगा।
8️⃣ भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि “वह पाकिस्तान को सूचना युद्ध में ऑक्सीजन दे रही है।” कांग्रेस ने कहा था—रूस अब पाकिस्तान का सहयोगी बन रहा है।
9️⃣ सुप्रीम कोर्ट ने कहा—“पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध असंभव है।” दिल्ली-NCR के राज्यों ने कहा—बच्चों को त्योहार मनाने का अधिकार मिलना चाहिए।
🔟 राजस्थान में खाद वितरण को लेकर किसानों का प्रदर्शन, पुलिस की लाठीचार्ज से भगदड़ मची, कई किसान घायल।
11️⃣ चुनाव आयोग अब पूरे देश में SIR सर्वे करवाएगा। पहले चरण में बंगाल, असम सहित 5 राज्य शामिल होंगे।
12️⃣ बिहार NDA में सीट बंटवारे की घोषणा आज संभावित। BJP नेता दिलीप जायसवाल बोले—“लगभग सब फाइनल।”
13️⃣ बिहार में राजनीतिक दल-बदल का सिलसिला जारी… अजय निषाद की BJP में वापसी और अरुण कुमार ने JDU का दामन थामा।
14️⃣ अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर फिर शुरू—डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 100% टैरिफ लगाया, 1 नवंबर से लागू। ट्रंप बोले—“अब जिनपिंग से मुलाकात नहीं।”
15️⃣ IND vs WI, दिल्ली टेस्ट: यशस्वी जायसवाल दोहरे शतक के करीब, शुभमन गिल के साथ जोड़ी ने 67 रन जोड़े। वारिकन को 2 विकेट।
==============================
🖋️ रिपोर्टर: महेन्द्र सिंह लहरिया
(देश की हर बड़ी खबर सबसे पहले — आपके साथ)






