A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरलखीमपुर खीरी

ऑरेंज अलर्ट जारी… चलेगी तेज लू, बचकर र

वंदे भारत लाइव न्यूज़ टीवी

जिला प्रमुख

राहुल मिश्रा की रिपोर्ट लखीमपुर खीरी

 

विस्तारा

लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी का कहर जारी है। लखनऊ मौसम विज्ञान विभाग ने 17 जून तक दिन में ऑरेंज तो रात में येलो जारी किया है। कहा गया है कि दिन में तेज लू चलेगी और रात का पारा भी चढ़ा हुआ रहेगा।

जिलेवासी भीषण गर्मी से बेहाल हैं। अधिकतम तापमान 44 डिग्री पार पहुंच चुका है। न्यूनतम मापमान भी लगातार बढ़ रहा है, जो 31 के पार हो गया। आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री के पार होने के आंशका है, जो वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा। दो दिन जिले में और भीषण गर्मी के आसार हैं।

गर्मी बढ़ने के साथ ही निजी और सरकारी अस्पताल मरीजों से फुल हैं। गर्मी इस कदर बढ़ रही है कि लोगों को जीना दूभर हो गया है। लोग बीमार हो रहे हैं। इधर, लू और तेज धूप की वजह से फसलों पर बुरा असर पड़ रहा है। तापमान की वजह से अंकुरण प्रभावित हो रहा है। तापमान अधिक होने के कारण फसल जल्दी सूखने लगती है और पौधों की विकास रुक जाता है। फूल की कली और फल सूख जाते हैं।

————

भीषण गर्मी और धूप में यह रखे सावधान

दोपहर को लंबे समय तक धूप में रहने से बचें।

हल्के रंग के ढीले एवं पूरे सूती कपड़े पहनें।

धूप में जाते समय सिर को कपड़े टोपी या छतरी से ढंके

पानी साथ लेकर निकले और समय-समय पर पानी पीते रहे।

दोपहर को जानवरों को चराने से बचें और उनको भी पर्याप्त तरल पदार्थ दें।

———–

फसलों को इस तरह बचाए

तेज धूप का सीधा असर फसलों पर पड़ रहा है। गन्ना, धान, सब्जियां आदि फसलें प्रभावित हो रही हैं। फसलों को सुरक्षित रखने के लिए 10-12 दिन के अंतराल पर शाम के समय हल्की सिंचाई करनी चाहिए। खड़ी फसल में कीटनाशकों और रोगनाशक दवा का छिड़काव करें। दोपहर को सिंचाई न करें। दोपहर को धूप से सिंचाई का पानी गर्म हो जाता है, जो फसलों को नुकसान पहुं चा सकता है।

 

लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी का कहर जारी है। लखनऊ मौसम विज्ञान विभाग ने 17 जून तक दिन में ऑरेंज तो रात में येलो जारी किया है। कहा गया है कि दिन में तेज लू चलेगी और रात का पारा भी चढ़ा हुआ रहेगा।
जिलेवासी भीषण गर्मी से बेहाल हैं। अधिकतम तापमान 44 डिग्री पार पहुंच चुका है। न्यूनतम मापमान भी लगातार बढ़ रहा है, जो 31 के पार हो गया। आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री के पार होने के आंशका है, जो वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा। दो दिन जिले में और भीषण गर्मी के आसार हैं।
गर्मी बढ़ने के साथ ही निजी और सरकारी अस्पताल मरीजों से फुल हैं। गर्मी इस कदर बढ़ रही है कि लोगों को जीना दूभर हो गया है। लोग बीमार हो रहे हैं। इधर, लू और तेज धूप की वजह से फसलों पर बुरा असर पड़ रहा है। तापमान की वजह से अंकुरण प्रभावित हो रहा है। तापमान अधिक होने के कारण फसल जल्दी सूखने लगती है और पौधों की विकास रुक जाता है। फूल की कली और फल सूख जाते हैं।
————
भीषण गर्मी और धूप में यह रखे सावधान
दोपहर को लंबे समय तक धूप में रहने से बचें।
हल्के रंग के ढीले एवं पूरे सूती कपड़े पहनें।
धूप में जाते समय सिर को कपड़े टोपी या छतरी से ढंके
पानी साथ लेकर निकले और समय-समय पर पानी पीते रहे।
दोपहर को जानवरों को चराने से बचें और उनको भी पर्याप्त तरल पदार्थ दें।
———–
फसलों को इस तरह बचाए
तेज धूप का सीधा असर फसलों पर पड़ रहा है। गन्ना, धान, सब्जियां आदि फसलें प्रभावित हो रही हैं। फसलों को सुरक्षित रखने के लिए 10-12 दिन के अंतराल पर शाम के समय हल्की सिंचाई करनी चाहिए। खड़ी फसल में कीटनाशकों और रोगनाशक दवा का छिड़काव करें। दोपहर को सिंचाई न करें। दोपहर को धूप से सिंचाई का पानी गर्म हो जाता है, जो फसलों को नुकसान पहुंचा सकता है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!