उत्तर प्रदेशबस्तीसिद्धार्थनगर 

।। रूधौली – एक ही फोटो के सहारे 2 दिसंबर से 6 दिसंबर तक चली चार परियोजनाओं में फर्जीवाड़ा ऐसा हुआ कि लोगों ने प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए।।

।। महिलाओं की हाजिरी रजिस्टर में दर्ज थी, लेकिन पोर्टल पर पुरुषों की फोटो अपलोड।।

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। रुधौली ब्लॉक के बैजलपुर में मनरेगा में 83 मजदूरों का भ्रष्टाचार का खुला खेल।।

07 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।

 बस्ती जनपद के रुधौली विकासखंड की ग्राम पंचायत बैजलपुर में मनरेगा के नाम पर भ्रष्टाचार का ऐसा खेल सामने आया है, जिसे देखकर स्थानीय लोग हैरान हैं। आनलाइन अटेंडेंस के अनुसार, एक ही फोटो के सहारे 2 दिसंबर से 6 दिसंबर तक चली चार परियोजनाओं में फर्जीवाड़ा ऐसा हुआ कि लोगों ने प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

🔥 फर्जी हाजिरी का पूरा खेल :—

आनलाईन अटेंडेंस और लोगों के अनुसार, चार दिनों में चार परियोजनाएँ चल रही थीं, लेकिन न मजदूर दिखे और न काम होता दिखा। फिर भी कागज़ों पर रोजाना 83 मजदूर हाज़िर दर्ज थे। महिलाओं की हाजिरी रजिस्टर में दर्ज थी, लेकिन पोर्टल पर पुरुषों की फोटो अपलोड। अपलोड की गई फोटो मौके की वास्तविकता से मेल नहीं खाती।

 🔥 लोग इसे “फर्जी हाजिरी का महोत्सव” बता रहे हैं।

🔥 भूतिया उपस्थिति रजिस्टर और फर्जी फोटो :—

पोर्टल पर अपलोड फोटो अलग मजदूरों की हैं,लेकिन हाजिरी किसी और नाम से दर्ज। लोग पूछ रहे हैं कि सरकारी योजनाओं के पैसों का खर्च किस आधार पर दिखाया जा रहा है।

🔥 कार्रवाई होगी का पुराना राग:—

मीडिया और लोगों ने कई बार शिकायत की,लेकिन जवाब वही मिला “जानकारी मिली है, कार्रवाई की जाएगी।” अक्सर यह कार्रवाई फाइलों तक ही सीमित रह जाती है।

🔥 लोगों का तीखा सवाल:—

क्या भ्रष्टाचार पकड़ने के लिए अधिकारी को न्योता भेजना पड़ेगा?”मजदूरों का हक छीना जा रहा है, सरकारी खजाना लुट रहा है, और भ्रष्टाचार का खेल खुलेआम चल रहा है। बैजलपुर के लोग प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठा रहे हैं।

लोग पूछ रहे हैं कि यह “फर्जी हाजिरी मेला” कब रुकेगा,या यह भी एक ऐसी कहानी बन जाएगी,जहां जांच फाइलों में ही रह जाएगी और भ्रष्टाचारी अगली तैयारी में जुट जाएंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!