A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्रसबसे हाल की खबरें

अलविदा – मनोज कुमार जी , पंचतत्व में विलीन

वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर-: अभिनेता, फिल्म निर्माता मनोज कुमार का पार्थिव शरीर आज पंचतत्व में विलीन हो गया। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार जी का कल शुक्रवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया । देशभक्ति फिल्मे बनाने के कारण उनहें प्रेम से भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता रहा है। अभिनेता निर्माता मनोजकुमार जी का कल शुक्रवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में 87 साल की उम्र में निधन हो गया । देशभक्ति फिलमों के लिए विशेष रूप से जाने जाते थे। आज उनके अंतिम संस्कार के समय में फिल्म जगत के जानी मानी हस्तियां वहां पहुंचे हुए थे। अमिताभ बच्चन जी , अभिषेक बच्चन जी, राजपाल यादव जी, अरबाज खान जी, रजामुराद जी, प्रेम चौपड़ा जी, अनु मलिक जी, सभी मनोज कुमार जी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पवनहंस श्मशान घाट पहुंच हुए थे। मनोजकुमार के पार्थिव शरीर को आज राजकीय सम्मान के साथ पवनहंस श्मशान लाया गया। मनोजकुमार जी के पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ तिरंगे में लपेटा गया। उनहें राजकीय सम्मान के साथ 21 तोपों की सलामी दी गई। आज सुबह करीब 11:30 बजे मनोज कुमार जी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। मनोजकुमार जी के पार्थिव शरीर को उनके पुत्र कुणाल गोस्वामी ने मुखाग्नि दी। मनोजकुमार जी आज हम सबसे हमेशा के लिए दूर चले गए। मनोज जी अपनी देशभक्ति भरी फिल्मों के लिए हमेशा याद किए जाते रहेंगे। मनोज जी भारतीय फिल्म जगत के रत्न है वे हमेशा यादों में जीवित रहेंगे।।। ।।।मनोज जी को विनम्र श्रद्धांजलि ।।। ॐ शांति ।।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!