A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

अस्सलामोअलैकुम 2026 के हज के फाॅर्म भरने का इंतज़ार ख़त्म हुआ।

अस्सलामोअलैकुम 2026 के हज के फाॅर्म भरने का इंतज़ार ख़त्म हुआ।

             प्रेस विज्ञप्ति 
             नागपुर शहर 

           अस्सलामोअलैकुम 

2026 के हज के फाॅर्म भरने का इंतज़ार ख़त्म हुआ।

हज कमिटी ऑफ इंडिया ने हज 2026 के लिए ऑनलाईन फाॅर्म भरने के लिए 07.07.2025 से 31.07.2025 तक का वक़्त दिया है।

इस बार शाॅर्ट टाईम हज का विकल्प दिया गया है।

  शाॅर्ट टाईम हज तकरीबन 20 दिन का होगा।

मदीना शरीफ में 2 या 3 दिन की रिहाईश का इंतज़ाम होगा।

20 दिन के सफ़र-ए-हज के लिए नाॅर्मल टाईम के हज से ज़्यादा रकम अदा करनी होगी।

20 दिन के सफ़र-ए-हज के लिए लिमिटेड सिट होगी।

20 दिन के सफ़र-ए-हज के लिए अलग से कुर्राअंदाजी होगी।

20 दिन के सफ़र-ए-हज के लिए हाजी साहेबान इन सात एम्बारकेशन पाँईट में से किसी एक का इंतिखाब कर पाएंगे।

1) अहमदाबाद 2) बैंगलोर
3) चेन्नई 4) कोचीन
5) दिल्ली 6) हैदराबाद
7) मुंबई

अगर जिन हाजी साहेबान का शाॅर्ट टाईम हज के लिए कुर्रा में नम्बर नही लगा तो उनका नाम नार्मल टाईम हज कुर्रा में शामिल किया जाएगा

शाॅर्ट टाईम हज के लिए कुर्रा में नम्बर लगने के बाद फिर इसे आप नाॅर्मल टाईम हज में बदल नहीं सकते।

मक्का और मदीना में रिहाईश के दौरान हाजी साहेबान के लिए हज कमीटी ऑफ इंडिया की जानीब से कॅटरींग सर्विस का इंतज़ाम किया जा रहा है, ये ऑप्शनल है, अगर ये कॅटरींग सर्विस शुरु होती है तो इसके लिए आपको अलग से पैसे चुकाने होगे।

एक कव्हर में 1 से 5 हाजी साहेबान अप्लाई कर सकते है।

रिजर्व कैटगरी 65+ में 2 या 4 हाजी अप्लाई कर सकते है।

 Vande bharat live tv news,nagpur 
             Editor 
 Indian Council of press,Nagpur
           Journalist

Contact no.9422428110/9146095536
Head office:- plot no 18/19, flat no. 201,Harmony emporise, Payal -pallavi society new Manish Nagar somalwada
nagpur – 440015

Back to top button
error: Content is protected !!