A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेखरगोन

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मंडलेश्वर से महेश्वर तक निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

संवाददाता :+ दरियाव वासुरे खरगोन
मंडलेश्वर/महेश्वर:(खरगोन)
देशभक्ति और उत्साह से ओतप्रोत वातावरण में शुक्रवार को “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता के उपलक्ष्य में मंडलेश्वर से महेश्वर तक एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस ऐतिहासिक यात्रा में न सिर्फ मंडलेश्वर और महेश्वर के लोग, बल्कि आसपास के अनेक ग्रामीण क्षेत्रों से भी भारी संख्या में आमजन शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत मंडलेश्वर से हुई, जहां लोगों ने हाथों में तिरंगा थामे देशभक्ति के नारे लगाए। यात्रा के दौरान देश की आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगे को पूरे सम्मान के साथ लहराया गया। युवाओं, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक यात्रा में भाग लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा और स्वागत कार्यक्रमों का आयोजन कर यात्रा का अभिनंदन किया गया।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी यात्रा में भाग लिया और “ऑपरेशन सिंदूर” को सुरक्षा और सहयोग की मिसाल बताया।

यह तिरंगा यात्रा न केवल राष्ट्रीय एकता और समर्पण का प्रतीक बनी, बल्कि जन-जन में देशभक्ति की भावना को भी नई ऊर्जा प्रदान कर गई।

Back to top button
error: Content is protected !!