A2Z सभी खबर सभी जिले की

कंवर समाज महिला मंडल भिलाई ने आशीष नगर रिसाली में हर्षोल्लास से मनाया तीज मिलन समारोह : दीपिका चंद्रवंशी बनी तीज क्वीन

भिलाई। कंवर समाज महिला मंडल भिलाई ने आशीष नगर रिसाली में हर्षोल्लास से तीज मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में रिसाली निगम की महापौर श्रीमती शशि सिन्हा मुख्य अतिथि एवं श्रीमती अंबिका विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।

तीज क्वीन का खिताब दीपिका चंद्रवंशी ने जीता। द्वितीय स्थान पर उमा चंद्रवंशी एवं तृतीय स्थान पर भोज चंद्रवंशी रही। सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता में

ज्योति चंद्रवंशी एवं माधुरी रावके को पुरस्कार मिला।

मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती शशि सिन्हा ने तीज मिलन समारोह के आयोजन की प्रशंसा करते हुए सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर कंवर समाज महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रंजना चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष कांति ठाकुर, कोषाध्यक्ष देवकी ठाकुर, संगठन सचिव गीतांजलि जयसिंधु, सचिव माधुरी रावके, उप कोषाध्यक्ष पूर्णिमा ठाकुर, उपसचिव चमारिन चंद्रवंशी, कार्यकारिणी कौशल्या चंद्रवंशी, राम्हीन चंद्रवंशी, गायत्री ठाकुर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन गायत्री दीवान ने किया।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!