A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशहरदोई

जिला हरदोई की तहसील शाहाबाद ग्राम टुमुर्की में किसान महापंचायत, 14 सूत्री ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा

शाहाबाद। ग्राम टुमुर्की में भारतीय किसान यूनियन (अखण्ड भारत) के बैनर तले रविवार को एक भव्य किसान महापंचायत का आयोजन किया गया।

इस महापंचायत में क्षेत्र के सैकड़ों किसान शामिल हुए और अपनी कृषि, सड़क व जनकल्याण संबंधी समस्याओं को मुखरता से रखा।

कार्यक्रम में किसानों की ओर से 14 सूत्रीय मांग पत्र तैयार कर उपजिलाधिकारी शाहाबाद अंकित तिवारी को सौंपा गया। ज्ञापन में खराब सड़कों की मरम्मत, फसल नुकसान का मुआवजा, खाद की आपूर्ति, नाली खुदाई, राशन कार्ड यूनिट वृद्धि तथा ग्राम पंचायतों में इंटरलॉकिंग निर्माण जैसी जनहित की प्रमुख मांगें शामिल थीं।

कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष विधासागर यादव ने किया, जबकि आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह सिद्धू के सौजन्य से संपन्न हुआ। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो संगठन आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होगा। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह सिद्धू एवं जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव एवं सभी पदाधिकारी मौजूद रहे

VAIBHAV SHRIVASTAVA HARDOI UP

VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTRICT HEAD HARDOI UTTAR PRADESH
Back to top button
error: Content is protected !!