A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबेतुलमध्यप्रदेश

प्रेम प्रसंग में कहानी बड़ी अजीब 12 वी में पड़ने वाले छात्र छात्रा ने हाथ बांध कर कुए में लगाई छलांग

  खंडवा  :-  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के रोशनी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम झिझरी की घटना ने दिल दहला दिया, की कोई प्रेम इस तरह भी कर सकता है, कि भगवान द्वारा दिया गया अनमोल जीवन ना कामयाब प्रेम के चलते समाप्त कर दिया जाए, या यह भी कह सकते हैं, कि “अजब प्रेम की, गजब गाथा” की हम एक साथ जी नही सकते तो एक साथ मर तो सकतें है। सूत्रों ने कहा कि नाबालिक छात्रा छात्र बैतूल जिला भीमपुर ब्लॉक के निवासी है। कक्षा 12वी के छात्रा छात्र ने अपने हाथ बांधकर जान देने का फैसला किया, और काडमा के खेत के कुएं में छलांग लगा दी थी, पर भगवान को कुछ और ही मंजूर था, की लड़की के हाथ छूट गए और लडकी कुएं कि झाड़ियों का सहारा लेकर बच निकली। प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमपुर ब्लॉक के दो अलग अलग शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले 12वी के छात्र छात्रा ने 14/09/2024 को दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम देने की कोशिश कर अपनी जीवनलीला समाप्त करना चाह रहे थे, पर हुआ कुछ ओर ही,चुके दोनो ही अपना अपना सामान घर से भागने के इरादे से स्कूल पहुंचे थे, करीब करीब 3:30 के दरम्यान स्कूल से जल्दी छुट्टी होने पर अपने अपने घर न जाकर मौका मिलते ही 14 सितम्बर को भाग निकले। दोनो ने खंडवा जिले के सीमा अंर्तगत ग्राम झिझरी के कुएं में छलांग लगा दी। वहीं दूसरी ओर लड़का और लड़की के परिजन ने भीमपुर चौकी पहुंच कर लापता होने की सूचना दी थी, यहां पर पता चला था कि दोनो लड़का लड़की साथ मे गए हैं। सुबह लड़के के परिवार को लड़की मिली तो उसे चौकी में लाया गया। लड़की ने पुलिस को बताया कि हम दोनों ने हाथ बांधकर कुएं में कूद कर जान देने का फैसला कर, कुएं में छलांग लगा दी। किंतु लड़की के बंधे हाथ छूट जानें के कारण जैसे तैसे झाड़ियों के सहारे से बाहर निकल आई। लड़की ने कहा कि कुएं से बाहर निकल जानें के बाद करीब आधा घंटा इंतजार किया, जब लड़का कुएं से बाहर नहीं निकला तब घटना की जानकारी देने गांव पहुंची। लड़का अपना मोबाइल साथ ले गया था जोकि लड़की के बैग में ही मिला है। सूत्रों के अनुसार स्कूल से दो दिन पहले भागे थे कक्षा 12वी के छात्र छात्रा और जान देने का फैसला कर हाथ बांधकर कुएं में छलांग लगा दी थी। लेकिन बंधे हाथ छूटने से छात्रा बच निकली,और छात्र कुएं में डूब गया। कुएं से बाहर आई छात्रा ने घर जाकर बताया कि उसके साथ पढ़ने वाला छात्र कुएं में है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की चर्चा चल रही है। वही दूसरी तरह से देखा जाए तो आत्म हत्या की कहानी भी संदेह के घेरे में दिखाए पड़ रही है। लड़के के परिवार ने लड़की के परिजन पर हत्या का आरोप भी लगाया है। घटना खंडवा जिले के सीमा में होने के कारण भीमपुर चौकी प्रभारी बलराम यादव ने खंडवा पुलिस से संपर्क किया। जिले के रोशनी पुलिस चौकी को सूचना दी गई । रोशनी पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र सोलंकी ने बताया कि छात्रा और छात्र बैतूल जिले के रहने वाले हैं। जिले के आखरी सीमा की घटना है। घटना की जांच जारी है।
Back to top button
error: Content is protected !!