
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र
सोमवार 15 दिसंबर 2025
===========> बिहार राज्य सरकार में मंत्री और छत्तीसगढ प्रदेश के प्रभारी नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस आशय की जानकारी कल रविवार को भाजपा के पार्लियामेंटरी बोर्ड के इस फैसले की जानकारी राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह जी ने दी नितिन नवीन जी की आयु 45 साल की है, और वे वर्ष 2010 से बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन ने कहा कि ” मुझे यह अवसर देने के लिए केंद्रित नेतृत्व, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री, सभी को दिल से बधाई देता हूॅ और आभार प्रकट करता हूॅ। मालूम हो कि छत्तीसगढ प्रदेश में चुनाव के दौरान भाजपा को सत्ता दिलाने में नितिन नवीन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। नितिन नवीन बिहार राज्य सरकार में मंत्री भी हैं, और वे भाजपा के पुराने नेता नबीन किशोर सिन्हा जी के सुपुत्र हैं। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होनें शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को भारी मतों के अंतर से पराजित किया था। नितिन नबीन भाजपा जनता युवा मोर्चा के नेशनल जनरल सेकेट्ररी भी रह चुके हैं। नितिन नबीन का छत्तीसगढ प्रदेश से गहरा नाता रहा है। वे अभी छत्तीसगढ प्रदेश के प्रभारी भी हैं।



















