Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सीधी में साधु बना शैतान, युवती से दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज

22 Jul 2026, 01:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

सीधी (सुरेन्द्र दुबे) मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है जो समाज और धर्म दोनों के लिए शर्मसार कर देने वाला है, दरअसल में एक तथाकथित साधु ने शिक्षा के बहाने एक युवती के साथ नशे की गोली खिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया, युवती की शिकायत पर पुलिस में मामला पंजीबद्ध कर लिया है।पीड़िता बिहार के पटना शहर के आजाद पथ क्षेत्र की निवासी है, उसने 19 जुलाई 2026 को थाने में मामला पंजीबद्ध कराया जिसमें आरोप लगाया कि वर्ष 2012-13 में उसके मामा के द्वारा सतचंडी यज्ञ का आयोजन किया गया था उसी समय युवती का परिचय आरोपी से हो गया और बातचीत का दौर शुरू हो गया जब उसे वर्ष 2023 में b.Ed करने की आवश्यकता हुई तो आरोपी ने कहा कि सीधी जिला मुख्यालय में मेरे जजमान का एक कॉलेज है और तुम वहीं पर पढ़ाई कर लो तुम्हें सिर्फ परीक्षा देने जाना है और फीस में भी कुछ रियायत दिलवा दूंगा झांसा देकर युवती से आरोपी ने ₹100000 भी ले लिए। जब 5 जून 2024 को पीड़िता परीक्षा देने के लिए सीधी आई जो 28 जून 2024 तक चला परीक्षा समाप्त हुई तो आरोपी ने 29 जून 2024 को पीड़िता को अपने घर ले गया जहां खाना खाते समय उसने कोई नशीली दवा डाल दी और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी शिव मूरत उपाध्याय उर्फ सुदामा पिता रोहिणी उपाध्याय ग्राम नरगी पोस्ट महखोर थाना व तहसील मड़वास जिला सीधी का मूल निवासी है एवं वर्तमान समय में सी.के. पब्लिक स्कूल वाली गली कौशल्या धाम आश्रम परिक्रमा मार्ग वृंदावन धाम में रहता है। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी अभी तक उससे शादी करने का वादा करता था और कई बार अलग-अलग जगह पर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए थे लेकिन अब वह शादी करने से मुकर रहा है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले को लेकर मामला पंजीबद्ध करते हुए आगे की वैधानिक कार्यवाही जुट गई है।FB IMG 1784690886313

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आगर मालवा के नलखेड़ा में बड़ा हादसा… 8 की मौत, मौके पर प्रशासन की टीम
Indore20 Sep

आगर मालवा के नलखेड़ा में बड़ा हादसा… 8 की मौत, मौके पर प्रशासन की टीम

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर इंदौर/वंदे भारत LIVE TV NEWS नलखेड़ा/आगर मालवा/ मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में…

पूरी खबर पढ़ें →
108 गांवों में गूंजेगा गायत्री मंत्र, नागदा गायत्री शक्तिपीठ ने पंचकुंडीय महायज्ञ का लिया संकल्प
Ujjain20 Sep

108 गांवों में गूंजेगा गायत्री मंत्र, नागदा गायत्री शक्तिपीठ ने पंचकुंडीय महायज्ञ का लिया संकल्प

नागदा। अखिल विश्व गायत्री परिवार से जुड़े गायत्री शक्तिपीठ नागदा द्वारा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक…

पूरी खबर पढ़ें →
महापौर मुकेश टटवाल का प्रस्तावित धरना निरस्त, CM डॉ. मोहन यादव के आश्वासन के बाद लिया
Indore20 Sep

महापौर मुकेश टटवाल का प्रस्तावित धरना निरस्त, CM डॉ. मोहन यादव के आश्वासन के बाद लिया

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS उज्जैन/ उज्जैन में भाजपा के राष्ट्रीय…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा प्रकल्पों के लिए टोलियों का गठन विधायक लारिया की उपस्थिति में किया गया,सौंपे दायित्व
Sagar20 Sep

सेवा प्रकल्पों के लिए टोलियों का गठन विधायक लारिया की उपस्थिति में किया गया,सौंपे दायित्व

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * रजाखेड़ी बजरिया स्थित विधायक कार्यालय में नरयावली विधायक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!