A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला परियोजना प्रबंधक गया श्री आचार्य मम्मत की अध्यक्षता विभिन्न स्थानों से 45जीविका परियोजना कर्मियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।में

गया, 28 दिसंबर 2024

 

जिला परियोजना प्रबंधक, गया श्री आचर्य मम्मट की अध्यक्षता में जिला परियोजना समन्वयन इकाई, गया में महिला संवाद कार्यक्रम के आयोजन हेतु आज डोभी, शेरघाटी, गुरुआ एवं गुरारू के 45 जीविका परियोजना कर्मियों को एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 26 दिसंबर 2024 से संचालित है एवं 4 जनवरी 2025 तक कुल सात बैचों में आयोजित किया जाएगा। अबतक 12 प्रखंडों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

महिला संवाद कार्यक्रम 15 जनवरी 2025 से राज्यव्यापी स्तर पर सभी पंचयतों के लगभग 70 हजार ग्राम संगठनों में आयोजित किये जाएंगे। संवाद कार्क्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उनकी सामुदायिक विकास से जुड़ी इच्छाओं और आकांक्षाओं को समझना है।

कार्यक्रम के तहत, गया में 3166 महिला ग्राम संगठनों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम संगठन में टीवी स्क्रीन से लैस संवाद रथ के माध्यम से योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही विशेष बैठकों में पूछे गए प्रश्नों के आधार पर महिलाओं की सामुदायिक विकास से संबंधित अपेक्षाओं और सुझावों का संकलन किया जाएगा।

इस पहल महिलाओं को न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी बल्कि सरकार को महिलाओं की भागीदारी एवं आकांक्षों की जानकारी से सामुदायिक विकास के लिए योजनाओं के बेहतर संचाल में मदद मिलेगी। जीविका जिला कार्यलय में आयोजित बैठक में जीविकोपार्जन विशेषज्ञ, क्षेत्रीय समन्वयकों, सामुदायिक समन्वयकों, सहायकों, लेखपाल आदि ने भाग लिया। जिला स्तरीय प्रबंधकों की टीम द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

Back to top button
error: Content is protected !!