A2Z सभी खबर सभी जिले की

भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन को किया स्मरण

कुशीनगर में अटल जी की प्रतिमा स्थल पर दीपोत्सव

भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन को किया स्मरण

 

 

कुशीनगर में अटल जी की प्रतिमा स्थल पर दीपोत्सव

 

 

कुशीनगर , भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या पर कुशीनगर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। कहीं दीपों की कतारें थीं, तो कहीं अटल जी के विचारों की उजली चमक—यह दृश्य था दीपोत्सव का, जो भाजपा कार्यालय रविंद्र नगर, पडरौना और फाजिलनगर विधानसभा के दुदही स्थित अटल बिहारी वाजपेयी प्रतिमा स्थल पर आयोजित हुआ। दीप प्रज्वलन के साथ ही अटल जी के राष्ट्रसेवा से ओत-प्रोत जीवन की स्मृतियां जीवंत हो उठीं। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने अटल जी के विचारों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मातृभूमि को समर्पित कर दिया। उन्होंने अटल जी के प्रेरक शब्दों को दोहराया | भारत भूमि का टुकड़ा नहीं, यह एक जागता राष्ट्रपुरुष है… हम जिएंगे भी राष्ट्र के लिए और मरेंगे भी राष्ट्र के लिए।” उन्होंने कहा कि ये विचार आज भी करोड़ों देशवासियों को राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। जन्मशताब्दी के अवसर पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से भारत को समृद्ध, शक्तिशाली और विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया—यही अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी का जीवन राष्ट्र निर्माण, जनसेवा और सुशासन का जीवंत उदाहरण है। राजनीति में निष्ठा, ईमानदारी और पवित्रता की जो परंपरा उन्होंने स्थापित की, वह आज अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प को दिशा दे रही है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी उपस्थिति रही। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी सहित अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दीपों की रोशनी में अटल जी की प्रतिमा के समक्ष नमन करते हुए सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया


राष्ट्र प्रथम, यही अटल जी की सीख और यही उनका संदेश। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धन्नजय तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, सुदर्शन पाल, संतोष दत्त राय, विजय कुमार शुक्ल, विवेकानंद शुक्ल, विश्वरंजन कुमार आनंद, नमो नारायण मौर्य, बंका सिंह, भीखम प्रसाद, चंद्र प्रभा पाण्डेय, इंजीनियर मनोज सिंह, रूपम सिंह, मीनू जिंदल, निशांत शुक्ल, अशोक पाण्डेय, वरुण राय, मुकेश सिंह, भुवनेश्वर त्रिपाठी, विजय कुमार सोनी, रामजीत चौहान, दिनेश राय और अरुण राय सहित दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!