*शराब के नशे में पति ने की पत्नी की हत्या, खुद को बचाने के लिए बेटे पर मढ़ दिया था झूठा आरोप; सोनहत पुलिस ने किया पर्दाफाश*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सोनहत (कोरिया)।
कोरिया पुलिस को गुमराह कर अपनी पत्नी की हत्या के आरोप से बचने की कोशिश कर रहे एक कलयुगी पति के पाप का घड़ा आखिरकार फूट ही गया। थाना सोनहत पुलिस ने तत्परता और सूझबूझ से कार्रवाई करते हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है और आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
थाना सोनहत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सोनहत से प्रारंभिक सूचना मिली थी कि ‘बॉबी’ नामक एक महिला की सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई है। घटना के बाद पुलिस को उलझाने के इरादे से मृतिका का पति विशेष कुमार खुद थाने पहुंचा। उसने पुलिस के सामने मनगढ़ंत कहानी गढ़ते हुए दावा किया कि उसकी पत्नी की मौत उसके अपने ही बेटे द्वारा मारपीट किए जाने के कारण हुई है।
पुलिस को हुआ शक, जांच में खुला राज
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सोनहत ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
पुलिस अधीक्षक कोरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे तथा एसडीओपी राजेश साहू के मार्गदर्शन में सोनहत पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने जब विभिन्न पहलुओं और तकनीकी साक्ष्यों की कड़ाई से तहकीकात की, तो कहानी पूरी तरह पलट गई। जांच में यह कड़वा सच सामने आया कि मृतिका बॉबी की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति *विशेष कुमार** ने ही शराब के नशे में धुत होकर की थी। खुद को कानून के शिकंजे से बचाने के लिए वह अपने निर्दोष बेटे पर झूठा आरोप लगाकर पुलिस को गुमराह कर रहा था।
त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी
सत्यता सामने आते ही सोनहत पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विशेष कुमार को धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
सराहनीय भूमिका:
इस अंधे कत्ल का खुलासा करने और आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाने में थाना सोनहत पुलिस टीम के
निरीक्षक विनोद पासवान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक धलेन्द्र प्रसाद भारती, सहायक उप निरीक्षक हेमपाल सिंह, प्रधान आरक्षक अमर टोप्पो, महिला प्रधान आरक्षक लूना सिंह, आरक्षक रमेश यादव तथा आरक्षक केशव सोनवानी** की अत्यंत सराहनीय एवं सक्रिय भूमिका रही।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsजमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…
पूरी खबर पढ़ें →
सूरजपुर/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद विषय पर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपुलिस अभिरक्षा में हत्या का आरोपी कैदी कोर्ट परिसर से फरार, मचा हड़कंप श्री बंशीधर नगर (नगरऊंटारी)। श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | नानौता पुलिस का वाहन चोरों पर बड़ा शिकंजा, 3 आरोपी गिरफ्तार ## 🏍️…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | नाबालिग से जुड़े मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, रामपुर मनिहारान पुलिस की कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा! एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।