शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न: 16 जून से निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण, शाला प्रवेश उत्सव की तैयारियों के निर्देश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



सूरजपुर/ कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में समग्र शिक्षा कार्यालय में जिले के समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं बीआरसीसी की बैठक आयोजित कर विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी एवं संकुलों में प्राप्त हो रही निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों की स्कैनिंग कर 16 जून से वितरण प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यूडाइस पोर्टल में स्टूडेंट प्रोग्रेशन एक सप्ताह में शत-प्रतिशत पूर्ण करने, वीएसके ऐप में शत-प्रतिशत शिक्षकों का पंजीयन एवं उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अपार आईडी की स्थिति की समीक्षा की गई।
इसके अतिरिक्त शाला प्रवेश उत्सव की तैयारियों, ड्रॉपआउट छात्रों के चिन्हांकन, निःशुल्क गणवेश वितरण, निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण, पीएम श्री शालाओं में सैचुरेशन बिंदुओं तथा लक्षित नव प्रवेशी छात्रों के शत-प्रतिशत नामांकन पर विस्तार से चर्चा कर समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। निर्माण कार्यों के निरीक्षण एवं निर्माण एजेंसियों से लगातार संपर्क कर कार्य शीघ्र पूर्ण कराने तथा उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत असाक्षरों के पंजीयन पर भी जोर दिया गया।
बैठक में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। समीक्षा बैठक में डीएमसी समग्र शिक्षा सूरजपुर, सहायक संचालक शिक्षा, सहायक परियोजना अधिकारी समग्र, जिला परियोजना अधिकारी साक्षर भारत एवं एपीसी समग्र उपस्थित थे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsजमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…
पूरी खबर पढ़ें →
सूरजपुर/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद विषय पर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपुलिस अभिरक्षा में हत्या का आरोपी कैदी कोर्ट परिसर से फरार, मचा हड़कंप श्री बंशीधर नगर (नगरऊंटारी)। श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | नानौता पुलिस का वाहन चोरों पर बड़ा शिकंजा, 3 आरोपी गिरफ्तार ## 🏍️…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | नाबालिग से जुड़े मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, रामपुर मनिहारान पुलिस की कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा! एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।