Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला स्तरीय प्रश्न पत्र निर्माण समिति की बैठक संपन्न

13 Jun 2026, 12:44 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
02 जिला स्तरीय प्रश्नपत्र निर्माण

01 जिला स्तरीय प्रश्नपत्र निर्माण

सूरजपुर/  हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत छात्रों के लिए ब्लूप्रिंट के आधार पर तिमाही, छमाही, प्री-बोर्ड एवं वार्षिक परीक्षाओं के प्रश्न पत्र निर्माण हेतु जिला स्तरीय प्रश्नपत्र निर्माण समिति की बैठक जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय मिश्रा की अध्यक्षता में नवापारा स्थित पीएम श्री सेजेस स्कूल में आयोजित की गई। कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशन के अनुपालन व मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न पत्र निर्माण हेतु गठित जिला स्तरीय टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पाठ्यचर्या एवं सिलेबस समय पर पूर्ण करने के संबंध में भी चर्चा कर निर्देश दिए गए।

आगामी शिक्षा सत्र में छात्रों के गुणवत्तापूर्ण अध्यापन को ध्यान में रखते हुए पाठ्यक्रम अनुसार संभावित प्रश्नों को ब्लूप्रिंट के आधार पर पूर्व से ही तैयार कर जिले के समस्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में प्रेषित किया जाएगा। इससे छात्रों को प्रश्नों के अभ्यास का तरीका, प्रश्नों के स्वरूप एवं प्रश्नपत्र के अंकीय विभाजन की पूर्व जानकारी मिलेगी, जिससे छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष सूरजपुर जिले का बोर्ड परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। कक्षा 10वीं में 82.75 प्रतिशत एवं कक्षा 12वीं में 86.46 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। शिक्षा विभाग सुनियोजित कार्ययोजना के साथ प्रयासरत है कि वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम के साथ सूरजपुर जिला प्रदेश में 10वें स्थान के भीतर अपनी जगह बनाए तथा जिले के कुछ छात्र प्रदेश की टॉप-10 सूची में शामिल हों।

बैठक में डीएमसी समग्र शिक्षा श्री मनोज कुमार साहू, सहायक संचालक शिक्षा श्री अजय कुमार सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा श्री चंद्रपाल कुशवाहा, एपीसी श्री निर्झर मंदीलवार, प्राचार्य श्री मनोज झा समेत प्रश्न पत्र निर्माण समिति के सदस्य उपस्थित थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला जनस सेवा संकल्प अभियान में आयुर्वेद से स्वस्थ कल का संदेश 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर लगा एक दिवसीय निःशुल्क आयुष स्वास
Surajpur23 Sep

जिला जनस सेवा संकल्प अभियान में आयुर्वेद से स्वस्थ कल का संदेश 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर लगा एक दिवसीय निःशुल्क आयुष स्वास

सूरजपुर/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद विषय पर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की23 Sep

ब्रेकिंग न्यूज़ पुलिस अभिरक्षा में हत्या का आरोपी कैदी कोर्ट परिसर से फरार, मचा हड़कंप

पुलिस अभिरक्षा में हत्या का आरोपी कैदी कोर्ट परिसर से फरार, मचा हड़कंप श्री बंशीधर नगर (नगरऊंटारी)। श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | नाबालिग से जुड़े मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, रामपुर मनिहारान पुलिस की कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की23 Sep

बड़ी खबर | नाबालिग से जुड़े मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, रामपुर मनिहारान पुलिस की कार्रवाई

# 🚨 बड़ी खबर | नाबालिग से जुड़े मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, रामपुर मनिहारान पुलिस की कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा! एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक और नकदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की23 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा! एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक और नकदी बरामद

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा! एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!