A2Z सभी खबर सभी जिले की
चंद्रपुर कांग्रेस में बड़ा उलटफेर – प्रतिभा धानोरकर ने विजय वडेट्टीवार को दिया ‘धक्का’, सुरेंद्र अडबाले बने नए गटनेता
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ:
विदर्भ में कांग्रेस को सबसे ज्यादा नगरसेवक जिताने वाली चंद्रपुर महानगरपालिका में अब कांग्रेस के अंदर ही सत्ता की लड़ाई तेज हो गई है। खासदार प्रतिभा धानोरकर ने काँग्रेस नेता और आमदार विजय वडेट्टीवार को बड़ा झटका देते हुए गटनेता पद पर कब्जा कर लिया है।
क्या हुआ पूरा मामला:
चुनाव के बाद से ही चंद्रपुर मनपा में कांग्रेस के दो गुट बन गए थे – एक खासदार प्रतिभा धानोरकर का, दूसरा आमदार विजय वडेट्टीवार का। फरवरी में सत्ता स्थापना के समय वडेट्टीवार गट के राजेश अडूर को गटनेता बनाया गया था।
लेकिन अब वडेट्टीवार गट के 6 नगरसेवक धानोरकर गट में चले गए। इसके बाद 27 में से 16 नगरसेवकों ने नागपुर के विभागीय आयुक्त विजयालक्ष्मी बिदरी के सामने पेश होकर प्रतिभा धानोरकर समर्थक सुरेंद्र अडबाले को गटनेता चुन लिया।
विभागीय आयुक्त ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि “गटनेता थोपा नहीं जाता, चुना जाता है”। इसी आधार पर राजेश अडूर की गटनेता पद से नोंदणी रद्द कर सुरेंद्र अडबाले को नया गटनेता घोषित कर दिया गया।
धानोरकर की जीत, वडेट्टीवार को झटका:
सुरेंद्र अडबाले विधान परिषद आमदार सुधाकर अडबाले के छोटे भाई हैं और धानोरकर खेमे के करीबी माने जाते हैं। इस फैसले के साथ पिछले दो दिनों से चल रहे चंद्रपुर मनपा के ‘राजकीय नाट्य’ पर पर्दा गिर गया है। खासदार प्रतिभा धानोरकर ने वडेट्टीवार को मात देकर ये डाव जीत लिया है।
अब सभी की नजरें इस पर हैं कि विजय वडेट्टीवार इस हार के बाद अगली क्या रणनीति बनाते हैं। चंद्रपुर कांग्रेस में वडेट्टीवार vs धानोरकर का संघर्ष अब टॉप पर पहुंच गया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsनाशिक जिल्ह्यात नाशिकचा राज्याची जाहिरात एमजी रोड वकीलवाडी स्तंभ
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनाशिक जिल्ह्यात नाशिकचा राज्याची जाहिरात एमजी रोड वकीलवाडी स्तंभ
पूरी खबर पढ़ें →
गडचिरोली से वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट* गडचिरोली जिले में…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट बैंक कर्मचारियों की 3 दिन…
पूरी खबर पढ़ें →
बल्लारपुर से वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए संवाददाता की रिपोर्ट* बल्लारपुर शहर से एक दिल दहला…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला प्रतिनिधी:-डॉ.पंजाबराव खाडे. महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री मा. ना. श्री. एकनाथरावजी शिंदे साहेब आज अकोला दौरे पर आए।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।