Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

पवन देव महाराज पर 15 हजार का इनामघोषित ।

18 Jun 2026, 03:12 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

IMG 20260618 084059

अयोध्या
|अयोध्या पुलिस ने गंभीर आपराधिक मामले में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए शिकंजा और कस दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अयोध्या ने थाना कोतवाली बीकापुर में दर्ज मुकदमे के वांछित आरोपी पं. पवन देव महाराज पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली बीकापुर में दर्ज मु0अ0सं0 211/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69, 115(2) एवं 351(3) के तहत मुकदमा पंजीकृत है। मामले में आरोपी पं. पवन देव महाराज पुत्र रमाकांत शास्त्री निवासी ग्राम मलेथू कनक, थाना कोतवाली बीकापुर, जनपद अयोध्या लंबे समय से फरार चल रहा है।पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है, लेकिन अब तक वह गिरफ्त से बाहर है। आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और आमजन से सहयोग प्राप्त करने के उद्देश्य से एसएसपी ने उसके ऊपर 15,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के संबंध में कोई भी विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। सूचना देने वाले व्यक्ति को नियमानुसार घोषित पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी।अयोध्या पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि फरार आरोपी के बारे में कोई जानकारी हो तो तत्काल निकटतम पुलिस थाने या पुलिस अधिकारियों को सूचित करें, ताकि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जा सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मिशन शक्ति 5.0 को लेकर सोनहा पुलिस एक्टिव, महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक, 15 लोगों की हुई चेकिंग
Basti16 Sep

मिशन शक्ति 5.0 को लेकर सोनहा पुलिस एक्टिव, महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक, 15 लोगों की हुई चेकिंग

ब्रेकिंग न्यूज़ यूपी बस्ती DIG श्री संजीव त्यागी के निर्देशन, SP डॉ. यशवीर सिंह के आदेश, ASP श्यामकांत…

पूरी खबर पढ़ें →

भिटौली पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी की तैयारी
Mahrajganj16 Sep

भिटौली पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी की तैयारी

भिटौली पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी की तैयारी महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों पर…

पूरी खबर पढ़ें →
अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत परसामलिक पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mahrajganj16 Sep

अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत परसामलिक पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

परसामलिक पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा महराजगंज। महराजगंज। अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध…

पूरी खबर पढ़ें →
सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए महराजगंज पुलिस ने जिलेभर में चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान
Mahrajganj16 Sep

सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए महराजगंज पुलिस ने जिलेभर में चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान

महराजगंज में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, 1272 वाहन जांचे, 171 सीज महराजगंज। सड़क सुरक्षा और यातायात…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!