मिशन शक्ति 5.0 को लेकर सोनहा पुलिस एक्टिव, महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक, 15 लोगों की हुई चेकिंग

ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी बस्ती
DIG श्री संजीव त्यागी के निर्देशन, SP डॉ. यशवीर सिंह के आदेश, ASP श्यामकांत के मार्गदर्शन एवं CO रुधौली अनिल कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया।
मिशन शक्ति 5.0 को लेकर सोनहा पुलिस एक्टिव, महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक, 15 लोगों की हुई चेकिंग
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत सोनहा पुलिस लगातार एक्टिव नजर
आ रही है। थाना प्रभारी SO महेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण, जागरूकता कार्यक्रम और एंटी रोमियो चेकिंग अभियान चलाया गया।
मिशन शक्ति टीम में SI देवमुनि सिंह एवं महिला कांस्टेबल अर्चना यादव द्वारा कस्बा सोनहा, भीरिया कस्बा, मंडप, बैडवा माता मोड़, कोहड़ा सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न
स्थानों पर चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस एवं संबंधित विभागों से सहायता लेने की जानकारी दी गई।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई—
1090 — वीमेन पावर लाइन, 1076 — मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 — चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 — महिला हेल्पलाइन, 112 — पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 — स्वास्थ्य सेवा, 108 — एंबुलेंस सेवा, 1930 — साइबर हेल्पलाइन
साथ ही cybercrime.gov.in के माध्यम से साइबर अपराध की शिकायत करने की जानकारी भी दी गई।
महिलाओं से संबंधित अपराधों के खिलाफ आवाज_उठाने और किसी भी परेशानी में तत्काल मदद लेने की अपील की गई।
एंटी रोमियो टीम की सड़कों पर सक्रियता, 15 लोगों की चेकिंग, जागरूकता अभियान के साथ ही एंटी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान 15 व्यक्तियों को चेक कर आवश्यक हिदायत दी गई।
SO महेश सिंह के नेतृत्व में सोनहा पुलिस एक्टिव मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम से लेकर एंटी रोमियो चेकिंग तक सोनहा पुलिस की सक्रियता
लगातार दिखाई दे रही है। SO महेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर #सतर्क नजर आ रही है।
नारी सुरक्षा • नारी सम्मान • नारी स्वावलंबन, सुरक्षित नारी, सशक्त प्रदेश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







