दुग्ध सहकारी संस्थाओं के सदस्यों को स्वच्छ दूध उत्पादन एवं दुग्ध व्यवसाय से लाभ की जानकारी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


दुग्ध सहकारी संस्थाओं के सदस्यों को स्वच्छ दूध उत्पादन एवं दुग्ध व्यवसाय से लाभ की जानकारी
धार। गोपाल मारु की खास रिपोर्ट 9993454360
धार, 16 सितम्बर 2026।
जिला सहकारी संघ धार एवं इंदौर दुग्ध सहकारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में एनपीडीडी योजना के अंतर्गत दुग्ध सहकारी संस्थाओं के सदस्यों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को राजगढ़ स्थित फूलगांवड़ी दुग्ध केंद्र संयंत्र में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में स्वच्छ दूध उत्पादन, दुग्ध सहकारी समिति में दूध देने के महत्व तथा दुग्ध उत्पादन से होने वाले लाभ के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में सहकारी प्रशिक्षण केंद्र इंदौर के पूर्व प्राचार्य श्री के.एल.
राठौर ने वर्तमान में दुग्ध सहकारी आंदोलन में हो रहे बदलाव एवं प्रगति के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने दुग्ध सहकारी संस्थाओं के सदस्यों के अधिकार एवं कर्तव्यों के साथ-साथ पशु किसान क्रेडिट कार्ड के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
इंदौर दुग्ध सहकारी संघ के पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक श्री एन.के. पगारे ने स्वच्छ दूध उत्पादन के महत्व एवं दुग्ध सहकारी संस्थाओं की विशेषताओं के संबंध में जानकारी दी।
वर्तमान क्षेत्रीय प्रबंधक श्री मोहन वास्केल ने दुग्ध संघ द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं उनसे मिलने वाले लाभों के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन जिला सहकारी संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शुभेन्द्र सिंह पवार ने किया।
प्रशिक्षण के अंत में उपस्थित सदस्यों को दुग्ध सहकारिता संबंधी निर्देशिका का वितरण किया गया। आभार प्रदर्शन जिला सहकारी संघ के श्री लक्ष्मीनारायण चावड़ा ने किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पोरसा- भिंड सड़क मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ l इस सड़क हादसे में दो युवकों की मौके…
पूरी खबर पढ़ें →
5 साल से स्कूल की अपनी छत नहीं: किराए के मकान में पढ़ने को मजबूर 35 बच्चे धार,…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ यूपी बस्ती DIG श्री संजीव त्यागी के निर्देशन, SP डॉ. यशवीर सिंह के आदेश, ASP श्यामकांत…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ यूपी बस्ती DIG श्री संजीव त्यागी के निर्देशन, SP डॉ. यशवीर सिंह के आदेश, ASP श्यामकांत…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ यूपी बस्ती DIG श्री संजीव त्यागी के निर्देशन, SP डॉ. यशवीर सिंह के आदेश, ASP श्यामकांत…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ सदर कोतवाली उन्नाव की चौकी सुतिया तारा में तैनात दरोगा अतुल सिंह चौकी के अंदर वर्दी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।