दुष्कर्म व हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने भेजा जेल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा ✅ श्री बंशीधर नगर: नगर उंटारी थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में एक लगभग 50 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म एवं हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, नगर उंटारी थाना कांड संख्या 134/2026, दिनांक 17 जून 2026 में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने जमुआ गांव निवासी लल्लू राम उर्फ लल्लू कुमार (26 वर्ष), पिता उमेश राम तथा उमाशंकर राम उर्फ उमाशंकर कुमार (27 वर्ष), पिता नंदू राम को गिरफ्तार किया है। दोनों पर महिला के साथ दुष्कर्म करने, मारपीट कर उसे मृत समझने तथा साक्ष्य छिपाने की नीयत से नदी किनारे फेंक देने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, घटना 16 जून की रात की है। पीड़िता की बहू द्वारा नगर उंटारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की और उसे मृत समझकर नदी किनारे छोड़ दिया।
घटना के बाद जमुआ गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जिला जनसंपर्क कार्यालय धनबाद 20 सितंबर 2026 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत 12 श्रेणियों के रिक्त पदों…
पूरी खबर पढ़ें →
कोठीभार पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया कोठीभार/महराजगंज 20 सितंबर 2026 महराजगंज। अपराध की…
पूरी खबर पढ़ें →
नौतनवा में पुलिस-SSB की संयुक्त कार्रवाई, 1.350 किलो गांजा बरामद; एक गिरफ्तार नौतनवा/ महराजगंज 20सितम्बर2026। महराजगंज। नेपाल सीमा…
पूरी खबर पढ़ें →
थाना कोल्हुई पुलिस द्वारा 08 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक महिला अभियुक्ता गिरफ्तार कोल्हुई/महराजगंज पुलिस अधीक्षक…
पूरी खबर पढ़ें →
बिना वैध प्रपत्र मिट्टी ढो रहा था ट्रैक्टर, सोनौली पुलिस ने किया सीज महराजगंज। अवैध मिट्टी खनन एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।