Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मनियाडीह थाना के प्रांगण में मुहर्रम को लेकर थाना प्रभारी की अध्यक्षता में शान्ति समिति की बैठक किया गया

20 Jun 2026, 01:13 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260620 WA0167

शान्ति समिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अंचल निरीक्षक साजिद हुसैन हुए उपस्थित।

टुण्डी/ धनबाद:-पश्चिमी टुण्डी प्रखण्ड क्षेत्र के मनियाडीह थाना परिसर में शान्ति समिति की बैठक थाना प्रभारी अकबर अहमद खान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अंचल निरीक्षक साजिद हुसैन हुए शामिल।

बतौर मुख्य अतिथि अंचल निरीक्षक साजिद हुसैन ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह ना फैलाएं इसके अलावा डीजे एवं अश्लील गीतों पर पूर्ण रूपेण पाबंदी हैं, किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर सख्ती से कानूनी कार्रवाई किया जाएगा।

थाना प्रभारी अकबर अहमद खान ने कहा की जहां-जहां मुहर्रम से सम्बन्धित कार्यक्रम होंगे तथा ताजिया निकालें जाएंगे कमिटी के सदस्यों की जिम्मेदारी एवं जवाबदेही होती हैं की यथासंभव क्षेत्र में शान्ति सुव्यवस्था पर ध्यान देने की आवश्यकता हैं ,परन्तु यदि किसी भी तरह का किसी भी समुदाय द्वारा अशान्ति फैलाने की प्रयास कर रहा हो या फिर किन्हीं को संदेह की आशंका हो तो अविलम्ब पुलिस को सूचित करें। इसके अलावा मनियाडीह पुलिस शान्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु क्षेत्र में पुलिस भ्रमणशील रहेंगे।।।

मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी महेन्द्र सिंह चौधरी, जय प्रकाश दा, बीस सूत्री अध्यक्ष इन्द्रलाल बास्की,मुख्तार अंसारी, क्यूम अंसारी उर्फ छोटू, राजेश मंडल,अख्तर अंसारी, परेश सेन,अमित कुमार दा, इम्तियाज अंसारी, कृष्ण कन्हैया दा,गुलाम अंसारी,मिथुन मंडल इसके अलावा थाना से पुलिस अवर निरीक्षक राकेश कुमार राठौर,सुचीत कुमार दास, बिक्रम दास, सरयू कुमार यादव एवं बंशी रवानी इत्यादि के अलावा दर्जनों ग्रामीण तथा थाना प्रभारी सहित समस्त पुलिस कर्मी उपस्थित रहें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!