Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

गोलू उर्फ धर्मेंद्र के साथ साथ अरविंद को भी कुठला पुलिस ने किया जिले से बाहर

21 Jun 2026, 03:04 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

 

Screenshot 2026 06 21 02 33 28 88 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12कटनी

जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुठला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आदतन अपराधियों को जिला बदर आदेश के तहत कटनी सहित आसपास के जिलों की सीमाओं से बाहर निष्कासित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में कुठला थाना पुलिस द्वारा तैयार किए गए जिला बदर प्रकरण के आधार पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कटनी ने कार्रवाई के आदेश जारी किए थे।

आदेश के तहत जोलू उर्फ धर्मेंद्र चौधरी निवासी पुरैनी और अरविंद चौधरी निवासी शंकरगढ़ पहरुआ को कटनी, दमोह, उमरिया, पन्ना और मैहर जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को कुठला पुलिस ने दोनों आरोपियों को आदेश की तामील कराते हुए पुलिस बल की मौजूदगी में प्रतिबंधित क्षेत्र से बाहर भेज दिया।

पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र चौधरी के खिलाफ सट्टा, अवैध वसूली और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले दर्ज हैं, जबकि अरविंद चौधरी पर चोरी, बलात्कार, मारपीट सहित अन्य आपराधिक प्रकरण दर्ज रहे हैं। इनकी गतिविधियों से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बनने की शिकायतें लगातार मिल रही थी।

जिला दंडाधिकारी द्वारा धर्मेंद्र चौधरी को पांच माह तथा अरविंद चौधरी को चार माह के लिए जिला बदर किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सतना जिले के उचेहरा क्षेत्र में छोड़ते हुए आदेश की सभी शर्तों से अवगत कराया और प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश न करने की सख्त चेतावनी दी।

कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया ने बताया कि जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने पर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विशेष भूमिका: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अखलेश दाहिया, प्रधान आरक्षक अजय यादव, रामेश्वर सिंह, विद्यानंद मिश्रा, आरक्षक सुरेश कोरी सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बीपीएस पत्रकार संघ द्वारा खरगोन सरकिट हाऊस में बैठक रखी गई
Khargone (West Nimar)27 Sep

बीपीएस पत्रकार संघ द्वारा खरगोन सरकिट हाऊस में बैठक रखी गई

खरगोन -रिपोर्टर संजय चंदेल हरिजीवन जायसवाल बने BPS के खरगोन जिला अध्यक्ष नियुक्ति के बाद जिलेभर के पदाधिकारियों…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ujjain27 Sep

रूपेटा में गूंजा ‘विकसित भारत @ 2047’ का संदेश, विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

नागदा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, नागदा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!