Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

गणेश विसर्जन जुलूस में दो पक्षों में विवाद, थाने में भी हुई हाथापाई पुलिस की तत्परता से संभली स्थिति, पुलिस सुरक्षा में शांतिपूर्वक हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन

27 Sep 2026, 11:42 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गणेश विसर्जन जुलूस में दो पक्षों में विवाद, थाने में भी हुई हाथापाई पुलिस की तत्परता से संभली स्थिति, पुलिस सुरक्षा में शांतिपूर्वक हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा। नगर में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान शनिवार को दो अलग-अलग समूहों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद हाथापाई और मारपीट में बदल गया। घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आने की जानकारी सामने आई है। विवाद के बाद दोनों पक्ष शिकायत दर्ज कराने के लिए कोतवाली थाने पहुंचे।

इस दौरान एक पक्ष गणेशजी की प्रतिमा को लेकर थाने पहुंच गया, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी बीच पुलिस दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को थाने लेकर पहुंची। थाने परिसर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और वहां भी हाथापाई की स्थिति बन गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया।

इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में गणेश विसर्जन जुलूस को आगे बढ़ाया गया और गणेश प्रतिमा का विसर्जन शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Big News: संत रामपाल के आश्रम में सेवा देने आए परिवार के बेटे के साथ दरिंदगी, सेवादार ने की घटिया करतूत
Kurukshetra27 Sep

Big News: संत रामपाल के आश्रम में सेवा देने आए परिवार के बेटे के साथ दरिंदगी, सेवादार ने की घटिया करतूत

हरियाणा के सोनीपत जिले के बरोदा थाना क्षेत्र स्थित संत रामपाल के सतलोक आश्रम (धनाना) से एक बेहद…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ayodhya27 Sep

ब्रेकिंग न्यूज़* बाराबंकी *बाराबंकी* मवईपुरा गांव (पोस्ट-खुजली) में एक बड़ा पेड़ गिरने से 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त

*बाराबंकी* मवईपुरा गांव (पोस्ट-खुजली) में एक बड़ा पेड़ गिरने से 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन पूरी तरह…

पूरी खबर पढ़ें →
बीपीएस पत्रकार संघ द्वारा खरगोन सरकिट हाऊस में बैठक रखी गई
Khargone (West Nimar)27 Sep

बीपीएस पत्रकार संघ द्वारा खरगोन सरकिट हाऊस में बैठक रखी गई

खरगोन -रिपोर्टर संजय चंदेल हरिजीवन जायसवाल बने BPS के खरगोन जिला अध्यक्ष नियुक्ति के बाद जिलेभर के पदाधिकारियों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!