Kurukshetra
Big News: संत रामपाल के आश्रम में सेवा देने आए परिवार के बेटे के साथ दरिंदगी, सेवादार ने की घटिया करतूत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


हरियाणा के सोनीपत जिले के बरोदा थाना क्षेत्र स्थित संत रामपाल के सतलोक आश्रम (धनाना) से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ आश्रम में सेवा करने आए उत्तर प्रदेश के एक परिवार के नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म किए जाने का गंभीर आरोप लगा है।
मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सेवादार को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित परिवार उत्तर प्रदेश से आकर सतलोक आश्रम धनाना में सेवा कार्य कर रहा था।
इसी दौरान किसी माध्यम से मामला चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के संज्ञान में आया। जब CWC की टीम ने बच्चे की काउंसलिंग की, तो उसने अपने साथ हुई इस अमानवीय घटना के बारे में खुलकर बताया।
काउंसलिंग के दौरान ही इस पूरे काले कारनामे का खुलासा हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित बच्चे के पिता ने तुरंत बरोदा थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बिना देर किए पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत आरोपी सेवादार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सेवादार सचिन सतलोक आश्रम धनाना में ही सेवादार का काम करता था और वह सोनीपत के ही कांसड़ी गांव का रहने वाला है।
एफआईआर दर्ज होने के तुरंत बाद पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

तालकेश्वरपुर के छाप्पर पारा में रोड की स्थिति बहुत हीं खराब है। जो की आने जाने की मुख्य…
पूरी खबर पढ़ें →
तालकेश्वरपुर के छाप्पर पारा में रोड की स्थिति बहुत हीं खराब है। जो की आने जाने की मुख्य…
पूरी खबर पढ़ें →
खरगोन -रिपोर्टर संजय चंदेल हरिजीवन जायसवाल बने BPS के खरगोन जिला अध्यक्ष नियुक्ति के बाद जिलेभर के पदाधिकारियों…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती जिला में पिछले तीन दिनों से बारिश और हवा के कारण जगह-जगह पर पेड़ और खंबे गिरे…
पूरी खबर पढ़ें →
Sant Premanand Maharaj ke sadhak Ne aashram ki chhat se kud kar di Jaan
पूरी खबर पढ़ें →
अपने क्षेत्र की स्थानीय खबरें, जनसमस्याएं, सामाजिक कार्यक्रम और जरूरी जानकारी लोगों तक पहुंचाना।
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।