बालाजी महाराज संकट मोचन हनुमान मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



लखीमपुर खीरी। जनपद के प्रसिद्ध आस्था केंद्र कंजा बाबा, जिसे बालाजी महाराज संकट मोचन हनुमान मंदिर के नाम से जाना जाता है, में शनिवार को भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
आज दिनांक 20 जून 2026 को डॉ. निमिष गुप्ता एवं उनके परिवार की ओर से मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूड़ी, सब्जी, बूंदी सहित विभिन्न प्रकार के प्रसाद की व्यवस्था की गई।
भंडारे से पूर्व विधि-विधान के साथ बालाजी महाराज की पूजा-अर्चना कर उन्हें भोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के जयकारों के साथ प्रसाद ग्रहण कर सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की प्रार्थना की।
स्थानीय लोगों के अनुसार कंजा बाबा स्थित बालाजी महाराज संकट मोचन हनुमान मंदिर क्षेत्र की गहरी आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से यहां आकर अपनी मनोकामना व्यक्त करता है, बालाजी महाराज उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करते हैं।
भंडारे में क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुओं ने सहभागिता करते हुए डॉ. निमिष गुप्ता एवं उनके परिवार के इस धार्मिक एवं सामाजिक प्रयास की सराहना की।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांधला। कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान में घर के बाहर खड़ी बाइक से गिरकर पांच वर्षीय बच्चा घायल हो…
पूरी खबर पढ़ें →
कांधला नगर में श्री रामलीला कमेटी पंजाबी धर्मशाला के तहत सोमवार को श्री रामलीला मंचन से पहले श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
मऊ: जनपद मऊ के थाना रानीपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कुछ…
पूरी खबर पढ़ें →
काशी की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और विश्व प्रसिद्ध रामनगर की रामलीला का सोमवार शाम 'द्वितीय गणेश पूजन' के…
पूरी खबर पढ़ें →
अवैध कब्जा हटाने के दौरान महोबा जिले मे नगर पंचायत कुलपहाड़ के अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार के साथ…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज। 15 सितम्बर, 2026 रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत प्रशासनिक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।