बीते दिनों महिला की सोने की लॉकेट छीन कर भगाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

मऊ: जनपद मऊ के थाना रानीपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कुछ दिन पहले अस्पताल परिसर से महिला के गले से लॉकेट झपटने (स्नैचिंग) वाले मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
इसके साथ ही चोरी का लॉकेट खरीदने वाले सुनार को भी दबोचा गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, शत-प्रतिशत बरामद माल (मंगलसूत्र का लॉकेट) और बिक्री के 1930 रुपये नकद बरामद किए हैं।
सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना पर सफलता
पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज की जांच और क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मिर्जापुर गौशाला के सामने पहुंची। इसी दौरान हुड़हरा की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार को पुलिस ने कुशल रणनीति से घेरकर रोक लिया।
पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम सुजीत यादव (19 वर्ष), निवासी छपरा, थाना चिरैयाकोट (मऊ) बताया। तलाशी में उसकी पेंट की जेब से ₹1930 बरामद हुए।
कड़ाई से पूछताछ में उसने कबूला कि 9 सितंबर 2026 को उसने अस्पताल परिसर से एक महिला के गले से मंगलसूत्र का लॉकेट झपटा था। उसने यह लॉकेट चिरैयाकोट में नितेश उर्फ गोलू की सुनार की दुकान पर ₹21,000 में बेचा था।
बरामद रुपये उसी बिक्री के बचे हुए थे, जबकि बाकी रकम उसने अपने पिता के इलाज में खर्च कर दी थी। घटना में प्रयुक्त बाइक (UP54AX0264) के कागजात न दिखाने पर उसे धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया।
पुलिस ने सुजीत को धारा 304(2) व 317(2) BNS के तहत हिरासत में ले लिया। चोरी का सामान खरीदने वाला सुनार भी चढ़े हत्थे
लॉकेट की बरामदगी के लिए पुलिस टीम सुजीत को साथ लेकर चिरैयाकोट चौक पहुंची।
उसकी निशानदेही पर ज्वैलर नितेश उर्फ गोलू (34 वर्ष) को बुलाया गया। कड़ाई से पूछताछ के बाद नितेश ने चोरी गया पीली धातु का मंगलसूत्र लॉकेट मंगवाकर पुलिस को सौंपा।
मौके पर बुलाई गई पीड़िता ने बरामद लॉकेट और अभियुक्त की पहचान की, जिसके बाद माल को सील-सर्वमुहर किया गया। चोरी का माल खरीदने का अपराध सिद्ध होने पर सह-अभियुक्त नितेश को भी धारा 317(2) BNS के तहत हिरासत में लिया गया।
पुलिस के अनुसार, पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी व बरामदगी का विवरण:
गिरफ्तार अभियुक्त:
सुजीत यादव (उम्र 19 वर्ष), पुत्र बंशी यादव, निवासी छपरा, थाना चिरैयाकोट, मऊ (स्नैचर)
नितेश उर्फ गोलू (उम्र 34 वर्ष), पुत्र स्व.
रामकरन, निवासी कस्बा व थाना चिरैयाकोट, मऊ (ज्वैलर)
गिरफ्तारी का स्थान व समय:
मिर्जापुर गौशाला के सामने (हुड़हरा), दिनांक 14.09.2026, समय करीब 11:28 बजे। बरामदगी:
1 अदद पीली धातु का मंगलसूत्र लॉकेट
₹1,930 नकद
1 अदद मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त)
पुलिस टीम:
उ०नि० हरिन्द्र बहादुर सिंह, उ०नि० आकाश श्रीवास्तव, हे०का० सत्येन्द्र कुमार, का० प्रदीप (थाना रानीपुर) एवं का० विराट पटेल, का० विकास सिंह (थाना चिरैयाकोट)।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






