गणेशोत्सव के दौरान बंद पड़े स्मार्ट ट्रैफिक बूथ फिर से चालू करने की तैयारी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर शहर में गणेशोत्सव के दौरान सड़क पर यातायात की व्यवस्था के दुरूस्त करने के लिए बंद पड़े हुए स्मार्ट ट्रैफिक बूथों को एकबार फिर से शूरू करने की तैयारी की जा रही है। करोड़ो रूपय की लागत से बनें इन हाइटेक ट्रैफिक बूथों का एक लंबे अरसे से उपयोग बंद था।
अब जाके गणेशोत्सव के दौरान शहर की यातायात पुलिस ने इन्हें फिर से उपयोग में लाए जाने की दिशा में अपना कदम बढ़ाया है। शहर में बंद पड़े हाइटेक ट्रैफिक बूथों में चौबीस घंटे सुरक्षा जवानों की तैनाती भी सुनिश्चित करने की तैयारी में है।
जानकारी अनुसार इन हाइटेक स्मार्ट ट्रैफिक बूथों में 24 घंटे पुलिसकर्मियों की तैनाती की जायेगी, जहां पर यातायात पुलिस के साथ संबंधित पुलिस थानों के जवान भी रात दिन सुरक्षा ड्यूटी में मौजूद रहेंगे, इसके पीछे उद्देश्य यह है कि शहर के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले जगह पर यातायात व्यवस्था के साथ ही कानून व्यवस्था को भी बनाए रखना है। प्राप्त जानकारी अनुसार इन हाइटेक ट्रैफिक बूथों वायरलेस संदेश प्रणाली और सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्क के साथ जोड़ा जा रहा है ,और इससे चौराहों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ साथ किसी प्रकार की आपात परिस्थिति में पुलिस के बीच तत्काल रूप से संपर्क भी किया जा सकेगा।
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार डीसीपी यातायात ने लंबे समय से बंद पड़े इन हाइटेक ट्रैफिक बूथों को फिर से शुरू किए जाने का फैसला किया है। मालूम हो कि अभी गणेशोत्सव आदि त्योहारों का मौसम चल रहा है, ऐसे में इन बंद पड़े स्मार्ट ट्रैफिक बूथों के शूरू किए जाने से शहर मे यातायात नियमों का पालन करवाने , सड़क पर यातायात भीड़ को नियंत्रित करने, और प्रमुख चौराहों पर यातायात सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत में मदद मिल सकती है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

नागपुर अधिवेशन में पेश होगा यूसीसी- यूनीफॉर्म सिविल कोड, , महाराष्ट राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी ने…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News7 लोगों को हिरासत में लिया ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई सुरक्षा धार जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
*सतना।* पत्रकार समाजसेवी द्वारा युवाओं में राष्ट्रवादी चेतना और संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से "समाजसेवी" कार्यक्रम का…
पूरी खबर पढ़ें →
⚡ लगातार दूसरे दिन अघोषित बिजली कटौती से शाहाबाद बेहाल पूरी रात आती-जाती रही बिजली, उमस और अंधेरे…
पूरी खबर पढ़ें →
#वादा हुआ, लेकिन ट्रेनें नहीं रुकीं!# #शाहाबाद-अंझी स्टेशन पर ठहराव के आश्वासन के बाद भी यात्रियों की उम्मीदें…
पूरी खबर पढ़ें →
कांधला। कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान में घर के बाहर खड़ी बाइक से गिरकर पांच वर्षीय बच्चा घायल हो…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।