Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandrapur

शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, राज्य में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

15 Sep 2026, 12:55 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, राज्य में 17 सितंबर से शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान' - चंद्रपूर, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र से वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट

राज्य के स्कूली शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य के सभी सरकारी, स्थानीय स्वराज्य संस्था, अनुदानित और गैर-अनुदानित स्कूलों में *17 सितंबर से 17 अक्टूबर* तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाने के आदेश दिए गए हैं। इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम चलाना स्कूलों के लिए अनिवार्य होगा, हालांकि छात्रों की भागीदारी स्वैच्छिक रखी गई है।

हर तालुका में होगा ‘नमो सेवागाथा’ कार्यक्रम
अभियान के तहत ‘विकसित भारत 2047’ की थीम पर चित्रकला और वक्तृत्व (भाषण) प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। बेहतरीन चित्रों और भाषणों का स्कूल, जिला और राज्य स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही 2 अक्टूबर को हर तालुका में ‘नमो सेवागाथा’ कार्यक्रम होगा, जिसमें कला और नाट्य दलों के जरिए केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

कम से कम एक सेवा कार्य अनिवार्य
‘सेवा माझे योगदान’ के तहत स्कूल स्वच्छता, वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्ति, कचरा वर्गीकरण, जल संरक्षण, सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, सैनिकों का सम्मान, दिव्यांग सहयोग जैसे कार्य कर सकते हैं। इसके अलावा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए करियर मार्गदर्शन, डिजिटल साक्षरता और वंचित छात्रों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने जैसे कार्यक्रम चलाने के निर्देश हैं।

विभाग ने कहा है कि हर स्कूल को अपनी स्थानीय जरूरत के हिसाब से कम से कम एक सार्थक सेवा कार्य को अमल में लाना होगा। इसके लिए मुख्याध्यापक स्कूल स्तरीय समन्वयक, गट शिक्षा अधिकारी तालुका स्तरीय नोडल अधिकारी और शिक्षा अधिकारी जिला स्तरीय समन्वयक रहेंगे। सभी कार्यक्रमों के फोटो, वीडियो और सफलता की कहानियों का दस्तावेजीकरण करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गडचिरोली का वाली कौन? सरकार के दावों की खुली पोल, पुल ढहे, माँ-बच्चे मर रहे, और सरकार जाँच-जाँच खेल रही है
Gadchiroli15 Sep

गडचिरोली का वाली कौन? सरकार के दावों की खुली पोल, पुल ढहे, माँ-बच्चे मर रहे, और सरकार जाँच-जाँच खेल रही है

गढ़चिरौली से वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की विशेष ग्राउंड रिपोर्ट महाराष्ट्र…

पूरी खबर पढ़ें →
गणेशोत्सव के दौरान बंद पड़े स्मार्ट ट्रैफिक बूथ फिर से चालू करने की तैयारी
Nagpur15 Sep

गणेशोत्सव के दौरान बंद पड़े स्मार्ट ट्रैफिक बूथ फिर से चालू करने की तैयारी

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर शहर में गणेशोत्सव के दौरान सड़क पर यातायात की…

पूरी खबर पढ़ें →
महाराष्ट्र राज्य में यूसीसी( यूनीफॉर्म सिविल कोड) लागू करने की तैयारी
Nagpur15 Sep

महाराष्ट्र राज्य में यूसीसी( यूनीफॉर्म सिविल कोड) लागू करने की तैयारी

नागपुर अधिवेशन में पेश होगा यूसीसी- यूनीफॉर्म सिविल कोड, , महाराष्ट राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी ने…

पूरी खबर पढ़ें →
स्थापना के 28 वर्ष बाद राजकीय प्राथमिक विद्यालय जलसागर को मिला मुख्य प्रवेश द्वार
Chittorgarh15 Sep

स्थापना के 28 वर्ष बाद राजकीय प्राथमिक विद्यालय जलसागर को मिला मुख्य प्रवेश द्वार

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा | बेगूं (चित्तौड़गढ़) राजकीय प्राथमिक विद्यालय जलसागर ने स्थापना के 28 वर्ष बाद एक महत्वपूर्ण…

पूरी खबर पढ़ें →
बेड़ाधर में बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित: बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और संरक्षण पर हुई खुली चर्चा
Udaipur15 Sep

बेड़ाधर में बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित: बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और संरक्षण पर हुई खुली चर्चा

लिम्बाराम उटेर@ उदयपुर ब्यूरो चीफ# #वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़# कोटड़ा ब्लॉक के बेड़ाधर क्लस्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत…

पूरी खबर पढ़ें →
वास्तुकला, अभियांत्रिकी, संपूर्ण ब्रह्मांड को देवता हैं श्री विश्वकर्मा जी
Nagpur14 Sep

वास्तुकला, अभियांत्रिकी, संपूर्ण ब्रह्मांड को देवता हैं श्री विश्वकर्मा जी

विश्वकर्मा जी को समस्त ब्रह्मांड का मूल निर्माता, अभियंता माना जाता है। विश्वकर्मा जयंती/ विश्वकर्मा पूजा, वास्तुकला, अभियांत्रिकी,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!