Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

हिंदी को केवल भावनाओं की नहीं, ज्ञान-विज्ञान और तकनीक की भाषा बनाना होगा: वरुण गुलाटी

15 Sep 2026, 12:36 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी विभाग एवं युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों एवं विभागों के विद्यार्थियों ने हिंदी एवं देशभक्ति पर आधारित कविताओं का प्रभावशाली कविता-पाठ प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि साहित्य अकादमी के सचिव वरुण गुलाटी ने कहा कि हिंदी को केवल भावनाओं और साहित्य तक सीमित न रखते हुए विज्ञान, तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, अर्थशास्त्र, प्रशासन, कानून और दर्शन जैसे क्षेत्रों की ज्ञान-समृद्ध भाषा बनाना होगा।

कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल ने हिंदी को विभिन्न भाषाओं के शब्दों को सहजता से आत्मसात करने वाली समृद्ध भाषा बताया। विशिष्ट अतिथि दैनिक ट्रिब्यून के संपादक नरेश कौशल ने हिंदी के बढ़ते वैश्विक सम्मान और मातृभाषा को व्यवहार में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ. प्रीतम सिंह ने मातृभाषा को राष्ट्र की संस्कृति, विचार और उन्नति का आधार बताया।

इस अवसर पर साहित्यकार अशोक कुमार के काव्य संग्रह ‘हिंदी काव्यधारा’ का विमोचन भी किया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हरियाणा में अब अपराधियों की खैर नहीं,  पुलिस ने तैयार किया 45 हजार से ज्यादा बदमाशों का डेटाबेस
Kurukshetra15 Sep

हरियाणा में अब अपराधियों की खैर नहीं,  पुलिस ने तैयार किया 45 हजार से ज्यादा बदमाशों का डेटाबेस

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा पुलिस संगठित अपराध पर रोक लगाने और अपराधियों पर कड़ी नजर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
*कोटर तहसील के ग्राम रजरवार में समाजसेवी” कार्यक्रम, समाजसेवी कार्यकर्ता राशीश पयासी करेंगे नेतृत्व*
Satna15 Sep

*कोटर तहसील के ग्राम रजरवार में समाजसेवी” कार्यक्रम, समाजसेवी कार्यकर्ता राशीश पयासी करेंगे नेतृत्व*

*सतना।* पत्रकार समाजसेवी द्वारा युवाओं में राष्ट्रवादी चेतना और संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से "समाजसेवी" कार्यक्रम का…

पूरी खबर पढ़ें →
चिराग जौरासी में जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर देश व क्षेत्र किया नाम रोशन।
Nuh15 Sep

चिराग जौरासी में जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर देश व क्षेत्र किया नाम रोशन।

चिराग जौरासी ने जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर देश व अपने क्षेत्र का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
शाहाबाद-अंझी स्टेशन पर ठहराव के आश्वासन के बाद भी यात्रियों की उम्मीदें अधूरी, जनता पूछ रही—आखिर कब रुकेगी ट्रेन?
Hardoi15 Sep

शाहाबाद-अंझी स्टेशन पर ठहराव के आश्वासन के बाद भी यात्रियों की उम्मीदें अधूरी, जनता पूछ रही—आखिर कब रुकेगी ट्रेन?

#वादा हुआ, लेकिन ट्रेनें नहीं रुकीं!# #शाहाबाद-अंझी स्टेशन पर ठहराव के आश्वासन के बाद भी यात्रियों की उम्मीदें…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!