हरियाणा में अब अपराधियों की खैर नहीं, पुलिस ने तैयार किया 45 हजार से ज्यादा बदमाशों का डेटाबेस
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
हरियाणा पुलिस संगठित अपराध पर रोक लगाने और अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के लिए पूरे राज्य में खुफिया-आधारित मॉडल 'आरजेएसएफ' को लागू करने की प्रक्रिया तेज कर रही है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि 'आरजेएसएफ' मॉडल के तहत अलग-अलग जिलों में सक्रिय अपराधियों की पहचान की जा रही है, उनकी मौजूदा स्थिति की पुष्टि की जा रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड को अद्यतन किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, राज्य में एक फरवरी 2026 से 25 अगस्त 2026 के बीच 45,207 सक्रिय अपराधियों का डेटाबेस तैयार किया गया है, जिनमें से 26,026 यानी 57.57 फीसदी अपराधियों का अब तक सत्यापन किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि सत्यापन प्रक्रिया के दौरान 7,425 अपराधी अपने पंजीकृत पते पर मौजूद मिले, जबकि 1,612 अन्य जेल में पाए गए और 375 की मौत हो चुकी थी। अधिकारियों के अनुसार, बाकी 19,137 अपराधियों की जांच-पड़ताल प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है, ताकि पुलिस के पास हर अपराधी के बारे में अद्यतन जानकारी हो और जरूरत पड़ने पर समय पर उचित कार्रवाई की जा सके।
एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) संजय कुमार ने कहा कि 'आरजेएसएफ' मॉडल को शुरुआत में अपराध की दृष्टि से संवेदनशील रोहतक, झज्जर, सोनीपत और फरीदाबाद (आरएसजेएफ) जिलों में अपराधियों की व्यवस्थित निगरानी के मकसद से लागू किया गया था। उन्होंने बताया कि इस मॉडल में अपराधियों की प्रोफाइल तैयार करना, उनकी वर्तमान स्थिति का सत्यापन करना, आपराधिक नेटवर्क की पहचान करना और जमीनी स्तर पर निगरानी करना शामिल है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हिंदू पौराणिक/ज्योतिषीय मान्यता में चंद्रमा के पास दिखाई देने वाला प्रमुख तारा…
पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर | वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ रिपोर्ट: तेजकुमार जारवाल, जिला रिपोर्टर इंदौर रातभर चला विशेष चेकिंग अभियान,…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: घर की बाउंड्री से 2 लाख के गांजा के 8 हरे पेड़ जब्त चितरंगी पुलिस की नशे…
पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर। जाली नोटों के बाद अब जाली सिक्कों के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। शहर कोतवाली पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। भवानीगंज थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पॉक्सो एक्ट…
पूरी खबर पढ़ें →
डॉ० अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा "अपराध की रोकथाम एंव वांछित/वारण्टीयों की गिरफ्तारी" के सम्बन्ध में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।