सिंगरौली: घर की बाउंड्री से 2 लाख के गांजा के 8 हरे पेड़ जब्त चितरंगी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिंगरौली: घर की बाउंड्री से 2 लाख के गांजा के 8 हरे पेड़ जब्त चितरंगी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई।
सिंगरौली: जिले में अवैध मादक पदार्थों और ड्रग्स तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रहार अभियान के तहत चितरंगी थाना पुलिस ने एक और सफल कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने घर के पीछे बाउंड्री में अवैध रूप से गांजे की खेती करने वाले एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार करते हुए 13.648 किलोग्राम वजनी गांजा के 8 हरे पौधे जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 2 लाख 720 रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिंह के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चितरंगी ललित बैरागी की निगरानी में यह कार्रवाई की गई। 13 सितंबर को चितरंगी थाना प्रभारी निरीक्षक सुधेश तिवारी को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि ग्राम सुकहर टोला (धानपानी) निवासी रंगनाथ सिंह ने अपने घर की बाउंड्री के भीतर अवैध रूप से गांजे के हरे पेड़ लगा रखे हैं। सूचना पर तत्काल एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुरूप पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।
पुलिस टीम ने संदेही रंगनाथ सिंह पिता बच्चू सिंह (उम्र 60 वर्ष) निवासी सुकहर टोला, धानपानी के घर के पीछे स्थित बाउंड्री की विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान वहां से 8 नग हरे गांजे के पौधे बरामद हुए, जिनका कुल वजन 13 किलो 648 ग्राम निकला। पुलिस ने मौके से प्रतिबंधित गांजे के पौधों को जब्त करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
थाना चितरंगी में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 446/2026, धारा 8/20(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे विशेष न्यायालय एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*सतना।* पत्रकार समाजसेवी द्वारा युवाओं में राष्ट्रवादी चेतना और संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से "समाजसेवी" कार्यक्रम का…
पूरी खबर पढ़ें →
"वंदे भारत लाईव्ह टिव्ही न्यूज" अकोला जिला प्रतिनिधी:-डॉ.पंजाबराव खाडे. "बालाघाट मे सत्ताधारी की और से प्रायोजित एन्फ्लुएंसरो द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ | इंदौर, मध्यप्रदेश जिला संवाददाता – तेजकुमार जारवाल इंदौर। शहर के मांगलिया क्षेत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर | वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ रिपोर्ट: तेजकुमार जारवाल, जिला रिपोर्टर इंदौर रातभर चला विशेष चेकिंग अभियान,…
पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर / तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़/ जिला रिपोर्टर, इंदौर, मध्य प्रदेश / मध्यप्रदेश के…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ के लिए तेजकुमार जारवाल जिला संवाददाता – इंदौर, मध्य प्रदेश इंदौर। शहर के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।