Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Indore

उत्तरप्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी चलेगी ‘नरोत्तम’ कार्ड! पिछले चुनाव में निभाई थी अहम भूमिका

15 Sep 2026, 12:36 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
उत्तरप्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी चलेगी ‘नरोत्तम’ कार्ड! पिछले चुनाव में निभाई थी अहम भूमिका - इन्दौर, मध्य प्रदेश

इंदौर / तेजकुमार जारवाल /
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़/ जिला रिपोर्टर, इंदौर, मध्य प्रदेश /
मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और दतिया के पूर्व विधायक नरोत्तम मिश्रा एक बार फिर भाजपा की सियासत में चर्चा के केंद्र में हैं। पिछले कुछ समय से प्रदेश की राजनीति से लेकर दिल्ली के भाजपा संगठन तक उनके नाम को लेकर अलग-अलग तरह के कयास लगाए जाते रहे हैं।

अब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें पार्टी की ओर से कोई अहम जिम्मेदारी मिलने की अटकलों ने राजनीतिक चर्चाओं को और हवा दे दी है। प्रदेश की सियासत से बनाई थी दूरी
दरअसल, मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में भी नरोत्तम मिश्रा का नाम चर्चा में था, लेकिन पार्टी ने अंततः हेमंत खंडेलवाल को प्रदेश संगठन की कमान सौंपी।

इससे पहले 2023 के विधानसभा चुनाव में नरोत्तम मिश्रा को दतिया सीट से हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव परिणाम के बाद वे प्रदेश की सक्रिय सत्ता राजनीति की मुख्यधारा से अपेक्षाकृत दूर नजर आए।

यूपी चुनाव से पहले बड़ी अटकलें अब राजनीति गलियारों में चर्चा हा कि उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले बीजेपी नरोत्तम मिश्रा को संगठन या चुनाव से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकती है, इस चर्चा के पीछे एक प्रमुख वजह उनका ब्राह्मण समाज के बीच प्रभावी चेहरा होना, बताया जा रहा हैं, राजनीतिक जानकारों के बीच यह कयास भी लगाई जा रही हैं कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज मतदाताओं तक पहुंच मजबूत करने के लिए भाजपा नरोत्तम मिश्रा को पार्टी के प्रमुख
ब्राह्मण चेहरो में कर कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं क्योंकि पिछली बार भी उन्होंने भाजपा को उत्तर प्रदेश की गद्दी पर बैठाने में खास भूमिका अदा की थी, ब्राह्मण और सवर्ण मतदाताओं पर नजर
UGC, आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर ब्राह्मण और सवर्ण वर्ग के एक हिस्से में नाराजगी की चर्चाओं के बीच भाजपा की रणनीति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में नरोत्तम मिश्रा जैसे वरिष्ठ नेता की भूमिका को संभावित तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हालांकि, यह फिलहाल राजनीतिक चर्चाओं और कयासों तक सीमित है। भाजपा की ओर से नरोत्तम मिश्रा को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कोई नई जिम्मेदारी सौंपे जाने को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

अब नजर इस बात पर रहेगी कि आने वाले दिनों में भाजपा संगठन नरोत्तम मिश्रा को लेकर क्या फैसला करता है और क्या उन्हें उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में कोई अहम भूमिका दी जाती है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बालाघाट मे सत्ताधारी की और से प्रायोजित एन्फ्लुअर द्वार पत्रकारिता शर्मरशार..!
Balaghat15 Sep

बालाघाट मे सत्ताधारी की और से प्रायोजित एन्फ्लुअर द्वार पत्रकारिता शर्मरशार..!

"वंदे भारत लाईव्ह टिव्ही न्यूज" अकोला जिला प्रतिनिधी:-डॉ.पंजाबराव खाडे. "बालाघाट मे सत्ताधारी की और से प्रायोजित एन्फ्लुएंसरो द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर के सांची प्लांट में बड़ा हादसा, मशीन फटने से टेक्नीशियन की मौत
Indore15 Sep

इंदौर के सांची प्लांट में बड़ा हादसा, मशीन फटने से टेक्नीशियन की मौत

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ | इंदौर, मध्यप्रदेश जिला संवाददाता – तेजकुमार जारवाल इंदौर। शहर के मांगलिया क्षेत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
🌺 राजवाड़ा चौराहे पर आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा हरतालिका तीज उत्सव
Indore15 Sep

🌺 राजवाड़ा चौराहे पर आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा हरतालिका तीज उत्सव

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ के लिए तेजकुमार जारवाल जिला संवाददाता – इंदौर, मध्य प्रदेश इंदौर। शहर के…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: घर की बाउंड्री से 2 लाख के गांजा के 8 हरे पेड़ जब्त चितरंगी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई।
Singrauli15 Sep

सिंगरौली: घर की बाउंड्री से 2 लाख के गांजा के 8 हरे पेड़ जब्त चितरंगी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई।

सिंगरौली: घर की बाउंड्री से 2 लाख के गांजा के 8 हरे पेड़ जब्त चितरंगी पुलिस की नशे…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली : गणेश उत्सव एवं प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के निर्देश पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती।
error: Content is protected !!