Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली : गणेश उत्सव एवं प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के निर्देश पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती।

15 Sep 2026, 08:45 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली : गणेश उत्सव एवं प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के निर्देश पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली : गणेश उत्सव एवं प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के निर्देश पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती।

सिंगरौली : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री गौरव बैनल द्वारा गणेश उत्सव एवं प्रतिमा विसर्जन के दौरान जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उनके निर्देशों के अनुपालन में 14 सितम्बर 2026 गणेश चतुर्थी से 25 सितम्बर 2026 अनंत चतुर्दशी तक आयोजित होने वाले गणेश उत्सव एवं प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रमों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस अधिकारियों की विस्तृत ड्यूटी तैनात की गई है।
कलेक्टर  के निर्देशानुसार प्रतिमा स्थापना स्थलों, पूजा पंडालों, विसर्जन जुलूस के मार्गों तथा विसर्जन स्थलों पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन द्वारा विशेष निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के अनुमोदन उपरांत अपर जिला मजिस्ट्रेट श्री पी.एस. त्रिपाठी द्वारा इस संबंध में विस्तृत आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार संपूर्ण जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था की निगरानी के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट श्री पी.एस. त्रिपाठी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा को मुख्य प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही जिले के समस्त अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को अपने-अपने अनुभाग क्षेत्र के लिए नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। सिंगरौली, माड़ा, देवसर एवं चितरंगी अनुभागों में संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी/नगर पुलिस अधीक्षक संयुक्त रूप से व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करेंगे।
इसी प्रकार विन्ध्यनगर, बैढ़न, नवानगर, मोरवा, माड़ा, लंघाडोल, सरई, बरगवां, जियावन, चितरंगी एवं गढ़वा थाना क्षेत्रों में संबंधित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को थाना प्रभारियों के साथ तैनात किया गया है। सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी निर्धारित अवधि में अपने-अपने क्षेत्रों में उपस्थित रहकर आपसी समन्वय के साथ शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे।
प्रतिमा विसर्जन के दौरान जुलूस मार्गों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं विसर्जन स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के लिए अधिकृत किया गया है।
कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने गणेश उत्सव एवं प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रमों के दौरान जिले में शांति, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हिंदू पौराणिक/ज्योतिषीय मान्यता में चंद्रमा के पास दिखाई देने वाला प्रमुख तारा “रोहिणी”
Kurukshetra15 Sep

हिंदू पौराणिक/ज्योतिषीय मान्यता में चंद्रमा के पास दिखाई देने वाला प्रमुख तारा “रोहिणी”

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हिंदू पौराणिक/ज्योतिषीय मान्यता में चंद्रमा के पास दिखाई देने वाला प्रमुख तारा…

पूरी खबर पढ़ें →
જુનાગઢ ના કાથરોટા મુકામે રામકથાના આયોજન માં ગિરનારી ગ્રુપ દ્વારા રક્તદાન કેમ્પનું આયોજન કરવામાં આવ્યું હતું
Junagadh15 Sep

જુનાગઢ ના કાથરોટા મુકામે રામકથાના આયોજન માં ગિરનારી ગ્રુપ દ્વારા રક્તદાન કેમ્પનું આયોજન કરવામાં આવ્યું હતું

જુનાગઢ ના કાથરોટા મુકામે રામકથાના આયોજન માં ગિરનારી ગ્રુપ દ્વારા રક્તદાન કેમ્પનું આયોજન કરવામાં આવ્યું હતું. જેમાં 20…

पूरी खबर पढ़ें →
बालाघाट मे सत्ताधारी की और से प्रायोजित एन्फ्लुअर द्वार पत्रकारिता शर्मरशार..!
Balaghat15 Sep

बालाघाट मे सत्ताधारी की और से प्रायोजित एन्फ्लुअर द्वार पत्रकारिता शर्मरशार..!

"वंदे भारत लाईव्ह टिव्ही न्यूज" अकोला जिला प्रतिनिधी:-डॉ.पंजाबराव खाडे. "बालाघाट मे सत्ताधारी की और से प्रायोजित एन्फ्लुएंसरो द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर के सांची प्लांट में बड़ा हादसा, मशीन फटने से टेक्नीशियन की मौत
Indore15 Sep

इंदौर के सांची प्लांट में बड़ा हादसा, मशीन फटने से टेक्नीशियन की मौत

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ | इंदौर, मध्यप्रदेश जिला संवाददाता – तेजकुमार जारवाल इंदौर। शहर के मांगलिया क्षेत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
उत्तरप्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी चलेगी ‘नरोत्तम’ कार्ड! पिछले चुनाव में निभाई थी अहम भूमिका
Indore15 Sep

उत्तरप्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी चलेगी ‘नरोत्तम’ कार्ड! पिछले चुनाव में निभाई थी अहम भूमिका

इंदौर / तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़/ जिला रिपोर्टर, इंदौर, मध्य प्रदेश / मध्यप्रदेश के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!