Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

70 करोड़ से ज्यादा के जाली सिक्के बाजार में खपाए, गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

15 Sep 2026, 01:08 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
70 करोड़ से ज्यादा के जाली सिक्के बाजार में खपाए, गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

सहारनपुर। जाली नोटों के बाद अब जाली सिक्कों के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। शहर कोतवाली पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ मिलकर जाली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से 1.28 लाख रुपये के 20-20 रुपये के 6,400 जाली सिक्के, पांच लाख रुपये के अधबने सिक्के, छह मशीनें, 39 बिना मुहर की डाई, 20 मुहर लगी डाई, पॉलिश मशीन, घिसाई पत्थर, मोबाइल फोन और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक आरोपी जाली सिक्कों को बाजार, शराब के ठेकों और टोल प्लाजा पर खपाते थे। जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह ने अब तक 70 करोड़ रुपये से ज्यादा के जाली सिक्के बाजार में चला दिए।

पुलिस की जांच में हरियाणा के सोनीपत में जाली सिक्के बनाने का प्लांट संचालित होने की बात सामने आई है, जहां से कई राज्यों में सिक्कों की सप्लाई की जाती थी। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

थाना शिवनगर डिडई पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।
Siddharthnagar15 Sep

थाना शिवनगर डिडई पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।

डॉ० अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा "अपराध की रोकथाम एंव वांछित/वारण्टीयों की गिरफ्तारी" के सम्बन्ध में…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में सैनी धर्मशाला में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ, यज्ञ में दी आहुतियां
Moradabad15 Sep

कांठ में सैनी धर्मशाला में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ, यज्ञ में दी आहुतियां

कांठ नगर स्थित सैनी धर्मशाला में भगवान श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर 11 दिवसीय गणेश महोत्सव एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में 28 सितंबर को ऐतिहासिक होगी जय जवान-जय किसान तिरंगा महायात्रा: पूर्व विधायक
Moradabad15 Sep

कांठ में 28 सितंबर को ऐतिहासिक होगी जय जवान-जय किसान तिरंगा महायात्रा: पूर्व विधायक

कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू के नेतृत्व में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जन्म…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ: आर्य बंधुओं ने जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती करने की उठाई मांग
Moradabad14 Sep

कांठ: आर्य बंधुओं ने जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती करने की उठाई मांग

आर्य समाज के महान समाज सुधारक वेदों के उद्धारक एवं राष्ट्रीय जागरण के अग्रदूत महर्षि दयानंद सरस्वती के…

पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस पुरदिलनगर मे धूमधाम से मनाया गया आप विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस
Hathras14 Sep

हाथरस पुरदिलनगर मे धूमधाम से मनाया गया आप विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस

हाथरस सिकंद्राराऊ संबाददाता पुष्पेंद्र पुरदिलनगर जलेसर रोड स्थित राज गार्डन में रविवार को विश्व हिंदू परिषद का स्थापना…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!