कांठ में कार ने बाइक में मारी टक्कर, 14 माह के बच्चे समेत चार घायल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ। स्योहारा से कांठ क्षेत्र के गांव महमूदपुर माफी में रिश्तेदारी में आ रहे बाइक सवार चार लोगों को घड़ी सलेमपुर पुलिस चौकी से पहले सहसपुर बॉर्डर के पास सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार अनिकेत पुत्र देवेंद्र, अमन पुत्र लाखन सिंह निवासी ग्राम जाट नंगला थाना स्योहारा, जनपद बिजनौर तथा रश्मि पत्नी संदीप और 14 माह का मासूम गोल्डी, निवासी गुड़गांव हरियाणा, बाइक से स्योहारा से कांठ के गांव महमूदपुर माफी स्थित अपनी रिश्तेदारी में आ रहे थे। इसी दौरान थाना कांठ क्षेत्र में गढ़ी-सलेमपुर पुलिस चौकी से पहले सहसपुर बॉर्डर पर सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अमन और 14 माह के मासूम गोल्डी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं अन्य दोनों घायलों का भी उपचार किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन और रिश्तेदार भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
Report: Pankaj Kumar, Kumar ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हाथरस सिकंद्राराऊ संबाददाता पुष्पेंद्र पुरदिलनगर जलेसर रोड स्थित राज गार्डन में रविवार को विश्व हिंदू परिषद का स्थापना…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंद्राराऊ संबाददाता पुष्पेंद्र पुरदिलनगर जलेसर रोड स्थित राज गार्डन में रविवार को विश्व हिंदू परिषद का स्थापना…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनहा बोरा ने इलाहाबाद की जमीन से सरकार को चुनौती देते हुए बोला है की , एक साल…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंदराराऊ नगर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंदराराऊ नगर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंदराराऊ ।नगर के जीटी रोड स्थित अंबेडकर पार्क के सौंदर्याकरण और विकास कार्यों को लेकर नगर पालिका…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।