हाथरस सिकंदराराऊ में अंबेडकर पार्क के सौंदर्याकरण को लेकर सभासदों ने चेयरमैन व ईओ को सौंपा ज्ञापन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


हाथरस सिकंदराराऊ ।नगर के जीटी रोड स्थित अंबेडकर पार्क के सौंदर्याकरण और विकास कार्यों को लेकर नगर पालिका के सभासदों का गुस्सा फूट पड़ा है। लगातार चार-पांच बार बोर्ड की बैठकों में प्रस्ताव पास होने के बाद भी पार्क की सुधि न लेने से नाराज अनुसूचित जाति के सभासदों और अंबेडकर अनुयायियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद मुशीर कुरैशी और अधिशासी अधिकारी (ईओ) को एक ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।
सौंपे गए ज्ञापन में सभासदों ने कहा है कि जीटी रोड स्थित अंबेडकर पार्क की हालत बेहद दयनीय हो चुकी है। बोर्ड की बैठकों में चार से पांच बार प्रस्ताव रखने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
उन्होंने मांग की कि पार्क की दुर्दशा को दूर करने के लिए राज्य वित्त आयोग अथवा 15वें वित्त आयोग के फंड से तत्काल निर्माण व सौंदर्याकरण कार्य कराया जाए।
अधिशासी अधिकारी ने सभासदों को आश्वस्त करते हुए बताया कि अंबेडकर पार्क के सौंदर्याकरण और आवश्यक निर्माण कार्यों के लिए शासन की एक विशेष योजना के तहत प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था, जो किन्हीं तकनीकी या अन्य कारणों से अभी तक मंजूर नहीं हो सका है। ईओ ने भरोसा दिलाया कि यदि शासन की इस योजना को जल्द मंजूरी नहीं मिलती है, तो नगर पालिका अपने खुद के फंड से पार्क में निर्माण कार्य और सौंदर्याकरण सुनिश्चित कराएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांठ। स्योहारा से कांठ क्षेत्र के गांव महमूदपुर माफी में रिश्तेदारी में आ रहे बाइक सवार चार लोगों…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंद्राराऊ संबाददाता पुष्पेंद्र पुरदिलनगर जलेसर रोड स्थित राज गार्डन में रविवार को विश्व हिंदू परिषद का स्थापना…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंद्राराऊ संबाददाता पुष्पेंद्र पुरदिलनगर जलेसर रोड स्थित राज गार्डन में रविवार को विश्व हिंदू परिषद का स्थापना…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनहा बोरा ने इलाहाबाद की जमीन से सरकार को चुनौती देते हुए बोला है की , एक साल…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंदराराऊ नगर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंदराराऊ नगर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।