Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

SSP डॉक्टर यशवीर सिंह के निर्देश पर 24 घंटे के अंदर किया खुलासा

22 Jun 2026, 09:55 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
  • BREAKING /NEWS / UP/ BASTI

SSP डॉ यशवीर सिंह के निर्देश पर 24 घंटे के अंदर किया खुलासा।

बस्ती में 5 लाख और जमीन के लालच में भाई ने भतीजे संग की सगे भाई की हत्या।

SO वाल्टरगंज सूर्य प्रताप सिंह, स्वाट और सर्विलांस प्रभारी शेषनाथ यादव की संयुक्त टीम ने किया खुलासा।

पुलिस नें हत्या के सनसनीखेज मामले का 48 घंटे में पर्दाफाश कर दिया।

जमीन बेचकर मिले 10 लाख में से 5 लाख रुपये और पैतृक जमीन हड़पने के लिए सगे भाई शिवकुमार चौधरी ने अपने बेटे पंकज के साथ मिलकर बाबूलाल चौधरी की ईंट से वार कर हत्या कर दी।

पुलिस नें दोनों आरोपियों को रतनपुर मोड़ से किया गिरफ्तार।

19 जून 2026 को रतनपुर अर्जुन निवासी शिवकुमार चौधरी ने पुलिस को सूचना दी कि उसके भाई बाबूलाल का शव संदिग्ध हालत में मिला।

पुलिस नें तहरीर पर धारा-103(1) BNS के तहत मुकदमा किया था दर्ज।

जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि तहरीर देने वाला शिवकुमार ही निकला हत्यारा।

5 लाख और पैतृक जमीन बनी हत्या की वजह।

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक बाबूलाल और आरोपी शिवकुमार सगे भाई थे।

बाबूलाल का तलाक हो चुका था और उसकी कोई संतान नहीं थी।

दोनों भाइयों ने मिलकर एक जमीन बेची थी जिससे 10 लाख रुपये मिले।

इसमें से 5 लाख बाबूलाल का हिस्सा था जो वह शिवकुमार से मांग रहा था।

साथ ही बाबूलाल के नाम कुछ पैतृक जमीन भी थी।

कोई वारिस न होने के कारण शिवकुमार ने बेटे पंकज के साथ मिलकर पैसे और जमीन हड़पने की नियत से बाबूलाल की कर दी हत्या।

पुलिस ने शिवकुमार चौधरी पुत्र स्व0 रामदीन और पंकज चौधरी पुत्र शिवकुमार को रतनपुर मोड़ से किया गिरफ्तार।

पुलिस नें अभियुक्तों के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट और मृतक का मोबाइल किया बरामद।

सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी नें प्रेस कांफ्रेस कर किया खुलासा।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने मे SI कृष्ण कुमार सिंह, उपेन्द्र शर्मा, हेड कांस्टेबल जीतेन्द्र यादव, पवन तिवारी, मृत्युनजय कुशवाहा, रमेश यादव, कांस्टेबल शुभेन्द्र तिवारी, किशन सिंह, अभिलाष प्रताप सिंह, देवेश यादव, सन्तोष यादव और प्रकाश यादव रहे शामिल।

REPORT- farman haider

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांधला में श्री रामध्वज पूजन के साथ निकली भव्य शोभायात्रा:रामलीला मंचन से पहले जयकारों से गूंजा नगर, बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद
Shamli15 Sep

कांधला में श्री रामध्वज पूजन के साथ निकली भव्य शोभायात्रा:रामलीला मंचन से पहले जयकारों से गूंजा नगर, बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

कांधला नगर में श्री रामलीला कमेटी पंजाबी धर्मशाला के तहत सोमवार को श्री रामलीला मंचन से पहले श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
काशी की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और विश्व प्रसिद्ध रामनगर की रामलीला का सोमवार शाम ‘द्वितीय गणेश पूजन’ के साथ औपचारिक श्रीगणेश हो गया। नगर चौक स्थित ऐतिहासिक ‘रामलीला पक्की’ पर मंग
कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत प्रशासनिक फेरबदल
Mahrajganj15 Sep

कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत प्रशासनिक फेरबदल

महराजगंज। 15 सितम्बर, 2026 रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत प्रशासनिक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!